फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The city's first smart road will be built in one and a half months

Bareilly News: डेढ़ महीने में बन जाएगी शहर की पहली स्मार्ट रोड

Sat, 28 Oct 2023 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 28 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
The city's first smart road will be built in one and a half months
सुभाषनगर से रिंग रोड तक स्मार्ट रोड के निर्माण को रेलवे के अंडरपास को हटाकर जगह बनाती जेसीबी। स
शाहजहांपुर। सुभाषनगर से रिंग रोड तक शहर की पहली स्मार्ट रोड का निर्माण करीब डेढ़ माह में पूरा हो जाएगा। रेलवे ने पुरानी रेलवे लाइन के अंडरपास को हटाने की अनुमति दे दी है। इसके बाद निर्माण कंपनी ने काम तेज कर दिया है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से 13.50 करोड़ रुपये की लागत से शहर की पहली स्मार्ट रोड बनवाई जा रही है। इस स्मार्ट रोड की खासियत इसके दोनों ओर बिजली के केबल, पाइप आदि डालने के लिए डक्ट, पैदल चलने के लिए फुटपाथ और डिवाइडर का होना है। साथ ही स्ट्रीट लाइटों को भी लगवाया जाएगा। रोड का 80 फीसदी काम लगभग पूरा हो चुका है। रोड के बीच में रेलवे का अंडरपास आने की वजह से पिछले कई महीनाें से काम लटका था। हालांकि अंडरपास को हटाने या दूसरा बनाने की अनुमति लेने के लिए पहले ही रेलवे के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया था। इसकी अनुमति पिछले दिनों ही प्राप्त हो गई है। इसके बाद नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर स्मार्ट रोड के निर्माण का कार्य तेज कर दिया गया। अब रेलवे के अंडरपास को हटाया जाएगा। यहां पर दूसरा अंडरपास नहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन


बरेली आने-जाने वालों के लिए होगी सुविधा : शहर से लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर पहुंचने के लिए यह स्मार्ट रोड काफी सुविधाजनक रहेगी। स्मार्ट रोड से होते हुए लोग सीधे नगरिया मोड़ निकलेंगे। इस रोड को पीडब्ल्यूडी के माध्यम से करीब एक किमी लंबा और 30 मीटर चौड़ा बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुमति मिलने में लगे पांच महीने : रेलवे के अंडरपास को हटाने की अनुमति मिलने में पांच महीने का समय लग गया। यदि रेलवे की ओर से पहले ही अनुमति मिल जाती तो अब तक स्मार्ट रोड का काम पूरा हो गया होता। हालांकि अब अधिकारियों का कहना है कि एक-डेढ़ माह में कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed