फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The city will shine with public participation in garbage disposal

Bareilly News: कूड़ा निस्तारण में जनता की भागीदारी से चमकेगा शहर

Fri, 02 May 2025 03:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
The city will shine with public participation in garbage disposal
बरेली। कूड़ा निस्तारण में जनता की भागीदारी सुनिश्चित हो तो अपना शहर भी इंदौर की तरह चमक सकता है। नगर निगम के अधिकारियों ने शुक्रवार को जीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यशाला में रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों को यही बात समझाई। गीले कूड़े की कंपोस्टिंग और सूखे कूड़े को घर में ही अलग करने के लिए प्रेरित किया। साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट के विशेषज्ञ प्रवीण भारद्वाज ने कूड़ा निस्तारण के तरीके को विस्तार से समझाया।
विज्ञापन


नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कहा कि रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी की जिम्मेदारी है कि वे अपनी सोसाइटी का कूड़ा खुद निस्तारित कराएं या फिर डोर-टू-डोर सर्विस दें। अगर किसी खाली जगह पर कूड़ा फेंका जा रहा है तो गलत है। जागरूकता दिखाएं और शहर को स्वच्छ बनाएं। खाली भूखंडों को कूड़ाघर बनाएंगे तो जुर्माना भरना पड़ेगा। ब्यूरो
विज्ञापन

हम करेंगे जागरूक, निगम भी निभाए जिम्मेदारी

सूखा-गीला कूड़ा अलग-अलग करने के लिए सबको प्रेरित कर रहे हैं, लेकिन नगर निगम को चाहिए की खाली भूखंडों मेंं कूड़ा न पड़नें दें। - सुमन शर्मा, डीडीपुरम
स्वच्छता के लिए हमें जागरूकता दिखानी होगी। लापरवाह लोगों पर कार्रवाई की जिम्मेदारी नगर निगम की है। तभी गंदगी से निजात मिलेगी। - जूही गुप्ता, एक्सटेंशन नार्थ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना कूड़ा उठाने वाले नहीं आते। कॉल करो तो कहते हैं कि गाड़ियां कम हैं। यह स्थिति न हो तो कूड़ा निस्तारण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। - शबाना शाहिद आनंद विहार काॅलोनी

मैंने यहां सीखा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए कूड़ा निस्तारण में जनभागीदारी जरूरी है। इसके लिए जागरूकता मुहिम चलाकर लोगों को जोड़ेंगे। - सुनील कपूर, जनकपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article