{"_id":"60d382cf8ebc3e33542ea038","slug":"the-city-will-remain-under-the-supervision-of-900-cctv-cameras-bareilly-news-bly4507143123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेलीः 900 सीसीटीवी कैमरों की निगहबानी में रहेगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेलीः 900 सीसीटीवी कैमरों की निगहबानी में रहेगा शहर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 जून को होगा कैमरों का लाइव डेमो, सीईओ ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
बरेली। शहर की हर गतिविधि पर अब सीसीटीवी कैमरों की नजर रहेगी। 145 चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर 900 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए 167 करोड़ का आईट्रिपल सी प्रोजेक्ट तैयार हो गया है। 25 जून को सीसीटीवी कैमरों का लाइव डेमो होगा। स्मार्ट सिटी के सीईओ अभिषेक आनंद ने मंगलवार देर रात नगर निगम ऑफिस में इसकी तैैयारियों का जायजा लिया। नए भवन में ऊपरी तल पर आईट्रिपल सी का कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।
इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर अब जल्द शुरू होने की उम्मीद है। स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ अभिषेक आनंद ने मंगलवार रात तैयारियों का जायजा लेकर ठेकेदारों को निर्देश दिया कि नए भवन के ऊपरी तल को कैमरों के डेमो के लिए तैयार कर दें। ठेकेदार को भूतल से चौथी मंजिल तक लिफ्ट भी संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि प्रोजेक्ट के तहत शहर के 145 चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर 900 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कंट्रोल रूम से शहर की हर गतिविधि पर निगाह रखी जाएगी। सीईओ अभिषेक आनंद ने बताया कि कंपनी हनीवेल के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे डाटा सेंटर का काम 25 जून तक पूरा कर लें।

सेंटर शुरू होने के बाद जारी होगा टोल फ्री नंबर
इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर शुरू होने के बाद शहर के लोगों के लिए एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा। इस नंबर पर लोग किसी भी तरह की समस्या होने पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज होने के बाद उसे संबंधित विभाग को ऑनलाइन भेज दिया जाएगा और उसका तत्काल निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन