फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The city will have 10 traffic junctions, six freight terminals

Bareilly News: शहर में होंगे 10 ट्रैफिक जंक्शन, छह माल ढुलाई टर्मिनल भी

Sat, 19 Aug 2023 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 02:59 AM IST
विज्ञापन
The city will have 10 traffic junctions, six freight terminals
बरेली। केंद्रीय टीम ने शुक्रवार को मेयर कार्यालय में कांप्रेहेंसिव मोबिलिटी प्लान (सीएमपी) का प्रस्तुतीकरण दिया। बताया कि उन्होंने ट्रैफिक सिस्टम को लेकर शहर का सर्वे कर लिया है। भविष्य में शहर में मेट्रो चले तो ट्रैफिक सिस्टम कैसा होगा। इस हिसाब से प्लान तैयार किया गया है।
विज्ञापन

टीम ने बताया कि एनएच-24 बाईपास, परसाखेड़ा, काठगोदाम रोड, बीसलपुर रोड, फरीदपुर रोड, पीलीभीत रोड पर छह माल ढुलाई टर्मिनल तैयार होंगे। बीसलपुर चौराहा, धर्मकांटा, नावेल्टी चौक, सौ फुटा तिराहा, श्यामगंज, संजयनगर तिराहा, नवदिया, सेटेलाइट और मिनी बाईपास पर ट्रैफिक के 10 जंक्शन बनाए जाएंगे। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय की अर्बन मोबिलिटी इंडिया योजना में बरेली शामिल है। शहर में आसान आवागमन देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यह प्लान रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाएगा और बेहतर कनेक्टिविटी देगा। सीएमपी में लोगों की सुरक्षा का भी ख्याल रखा गया है। इसके तहत सात बाहरी मार्गों, अंदर की सड़कों और बाजार वाले स्थानों को शामिल किया है। ट्रैफिक, पार्किंग आदि की व्यवस्था देखी जा रही है।
विज्ञापन


पार्किंग की व्यवस्था

डीडीपुरम, गांधी उद्यान, मोती पार्क, दीनदयाल सरोवर, पटेल चौक, चौपला रोड, आजाद इंटर कॉलेज, पीलीभीत बाईपास रोड, बड़ा बाजार रोड, श्यामगंज रोड, बरेली कॉलेज रोड, बरेली जंक्शन रोड पर पार्किंग और 13 फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइकिल ट्रैक भी होगा शामिल
शहर में कहीं भी साइकिल ट्रैक नहीं है। दो साल पहले तक मालियों की पुलिया से ईसाइयों की पुलिया तक साइकिल ट्रैक था, मगर सड़क चौड़ीकरण में वह खत्म हो गया। इधर प्लान में फिर साइकिल ट्रैक को शामिल किया गया है। हालांकि, इसके लिए अभी जगह चिह्नित नहीं है। इसके अलावा सार्वजनिक बाइक शेयरिंग, पाथ-वे, सब-वे और अंडरपास तैयार होंगे।

---
केंद्रीय टीम ने शुक्रवार को कांप्रेहेंसिव मोबिलिटी प्लान का प्रस्तुतीकरण दिया है। केंद्र व राज्य सरकार को यह प्लान भेज दिया गया है। हमारी ओर से भी टीम को कुछ सुझाव दिए गए हैं। इससे शहर को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। - उमेश गौतम, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed