फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   D Mart Group will build a mall in Bareilly

UP News: बरेली को मिलेगी एक और मॉल की सौगात, रामगंगा नगर में बनेगा विश्वस्तरीय डिमार्टमेंटल स्टोर

Wed, 30 Aug 2023 07:18 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 30 Aug 2023 07:18 AM IST
सार

डी-मार्ट ग्रुप ने रामगंगा नगर में बड़ा भूखंड खरीदा है। बरेली में निवेश से विश्वस्तरीय डिमार्टमेंटल स्टोर का लाभ लोगों को लाभ मिलेगा। इससे रोजगार बढ़ेगा और रामगंगा नगर भी विकसित होगा। 

विज्ञापन
D Mart Group will build a mall in Bareilly
बरेली विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली शहरवासियों को आने वाले समय में रामगंगा नगर में मॉल की सौगात मिलेगी। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने मंगलवार को 170 करोड़ के प्लॉटों की बिक्री की। मुंबई के डी-मार्ट ग्रुप ने मॉल बनाने के लिए 70 करोड़ रुपये में 8290 वर्ग मीटर भूखंड खरीदा है।

विज्ञापन


बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि रामगंगा नगर आवासीय योजना के तहत 28 व्यावसायिक भूखंडों की नीलामी की गई। मॉल के अलावा भी कई नामी कंपनियों ने भूखंड के लिए आवेदन किया है। स्कूल के लिए दो, अस्पताल के तीन, ग्रुप हाउसिंग के लिए एक, तीन कॉमर्शियल व 28 छोटे कॉमर्शियल भूखंडों की नीलामी की गई। 
विज्ञापन


अतिरिक्त भवन निर्माण व सप्लाई चेन विकसित करने के लिए 50 करोड़ रुपये का निवेश भी किया जाएगा। डी-मार्ट ग्रुप के बरेली में निवेश से विश्वस्तरीय डिमार्टमेंटल स्टोर का लाभ लोगों को लाभ मिलेगा। इससे रोजगार बढ़ेगा और रामगंगा नगर भी विकसित होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पहले भी अस्पताल, होटल के लिए बिक चुके भूखंड

बीडीए रामगंगा नगर में आवासीय प्लॉटों के अलावा पहले भी अस्पताल, फाइव स्टार होटल और मार्केट के लिए प्लॉटों की बिक्री कर चुका है। कई गेटबंद कॉलोनियों को खुद बीडीए ने ही विकसित किया है। बीडीए का कार्यालय भी यहीं बनाया गया है और कई कंपनियां भी अपना मुख्यालय यहीं बना चुकी हैं। अब रामगंगा नगर में बहुत कम प्लॉट ही बचे हैं।

अब विकसित करेंगे ग्रेटर बरेली

बीडीए वीसी ने बताया कि अब 238 हेक्टेयर क्षेत्रफल में ग्रेटर बरेली आवासीय योजना विकसित करेंगे। आवासीय योजना को 13 सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा। योजना में पांच हजार से अधिक आवासीय व व्यावसायिक भूखंडों का सृजन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed