फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The city will be cleaned with the participation of citizen committees and self-help groups.

Bareilly News: नागरिक समितियों और स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी से स्वच्छ होगा शहर

Tue, 26 Nov 2024 08:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 08:07 AM IST
विज्ञापन
The city will be cleaned with the participation of citizen committees and self-help groups.
बरेली। गोवा और केरल की तर्ज पर कूड़ा प्रबंधन में नागरिक समितियों और स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी से शहर सुंदर और स्वच्छ होगा। गोवा में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला से लौटने के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने सोमवार को इस पर मंथन किया।
विज्ञापन

बरेली नगर निगम को स्मार्ट सिटीज 2.0 योजना में शामिल किया गया है। इसके तहत कूड़ा निस्तारण पर काम होना है। प्रस्तावित योजनाओं को लागू करने से पहले गोवा के पणजी में 21-22 नवंबर को आयोजित इंडस्ट्रीज वर्कशॉप में केरल और गोवा के नगर निगमों ने एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) विषय पर प्रेजेंटेशन दिए। वहां से लौटकर बरेली स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए केरल में स्वयं सहायता समूहों और गोवा में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का सहयोग लिया जा रहा है। यूरोप की कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कूड़ा निस्तारण की नई व किफायती तकनीक साझा की। उसी तर्ज पर यहां भी प्रयास किया जाएगा। हरित पट्टी, पार्क, मनोरंजन केंद्र, क्षेत्र-आधारित विकास जैसे मुद्दों पर निर्णय लिए जाएंगे।
विज्ञापन




कचरे से बनाई जाएगी सड़कसड़क निर्माण में प्लास्टिक और दूसरे कचरे के इस्तेमाल करने पर भी काम होना है। इसके लिए विशेषज्ञों का सहयोग लिया जाएगा। इस तरह से बनीं सड़कें डामर के मुकाबले ज्यादा मजबूत होती हैं। लागत भी कम आती है। कूड़े से बिजली बनाने के प्रोजेक्ट पर भी विचार किया जाएगा। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed