फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The city was flooded in one hour of rain, citizens passed by falling

Bareilly News: एक घंटे की बारिश में शहर लबालब, गिरते-पड़ते गुजरे शहरी

Thu, 24 Jul 2025 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
The city was flooded in one hour of rain, citizens passed by falling
बरेली। एक घंटे की बारिश में बुधवार को शहर लबालब हो गया। सड़कों पर तालाब जैसा दृश्य दिखा। पॉश कॉलोनियों से लेकर निचले इलाकों तक जलभराव के बीच शहरवासी गिरते-पड़ते गुजरते दिखे। नगर निगम एक बार फिर सुभाषनगर पुलिया पर जलभराव को रोकने में नाकाम रहा। नगर निगम के नाला सफाई अभियान की पोल खुल गई। ढाई करोड़ रुपये खर्च के बावजूद अफसर शहर को जलभराव से निजात नहीं दिला सके।
विज्ञापन

सतीपुर, भरतौल रोड व पुराने शहर के हालात सबसे बदतर रहे। हरूनगला नाग देवता मंदिर रोड, संजयनगर, हजियापुर, दुर्गानगर, मढ़ीनाथ, सिकलापुर, बांस मंडी में जलभराव हुआ। पीलीभीत बाइपास से सतीपुर की ओर जाने वाली सड़क पर नाले चोक होने की वजह से जलभराव हो गया। इस दौरान वहां से वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। बाइक पर जा रहे कई लोग गिरते हुए नजर आए। महिलाएं-बच्चे किनारे खड़े होकर पानी कम होने का इंतजार करते रहे। वहां से निकलने में उनको डर का अनुभव हो रहा था।
विज्ञापन

भरतौल रोड पर भी जलभराव हुआ। दो-ढाई घंटे बाद हालात सामान्य हो गए, लेकिन कीचड़ और गहरे गड्ढों की वजह से आवागमन मुश्किल रहा। बारिश के दौरान सुभाषनगर पुलिया अंधेरी पुलिया बन गई। साइकिल व बाइक सवार और ऑटो चालक जलभराव के कारण पुलिया के नीचे गिरते दिखाई दिए। एक घंटे तक लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed