{"_id":"57c49ae54f1c1bc3602cbb26","slug":"the-city-s-power-will-soon-countryside","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द मिलेगी ग्रामीण इलाकों को शहर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द मिलेगी ग्रामीण इलाकों को शहर की बिजली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Tue, 30 Aug 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग जल्द ही नगर निगम सीमा पर लगे ग्रामीण इलाके शहरी सप्लाई नेटवर्क से जोड़ देगा। मुख्यालय ने इस योजना पर अपनी मुहर लगाते हुए शहर में एक डिवीजन सृजित कर अधिशासी अभियंता भी तैनात कर दिया है। साथ ही दो शहरी उपखंड कार्यालय खुलेंगे। शहरी सप्लाई नेटवर्क पुनर्गठन होने से अब चार विद्युत वितरण खंड हो गए हैं। नए डिवीजन में अनुभवी अधिशासी अभियंता जेपीएन सिंह पहले अधिकारी तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही हरुनगला और महानगर नाम से दो एसडीओ कार्यालय भी सृजित किए गए हैं। इन दोनों उपखंडों में अभी तैनाती अपेक्षित है। प्रस्ताव स्वीकृत होते ही विभाग ने सोमवार से इसे प्रभावी कर दिया। शामिल हुए ग्रामीण कनेक्शनों पर जल्द ही शहरी बिलिंग शुरू होगी।
चीफ इंजीनियर राजकुमार अग्रवाल ने अपना कार्यभार संभालते ही अस्तव्यस्त शहरी सप्लाई व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर देना शुरू किया था। साथ ही नगर निगम सीमा से लगे ग्रामीण इलाके बुखारा, करगैना, इज्जत नगर, नकटिया, ठिरिया आदि इलाके शहरी सप्लाई नेटवर्क से जोड़ने का प्रस्ताव पिछले माह सौंपा। प्रस्तावित नए सप्लाई सिस्टम में ग्रामीण खंड द्वितीय से काटकर इलाके शामिल किए हैं। मध्यांचल एमडी ने इस पर मुहर लगा दी है।
ये है नया पुनर्गठन
नाम खंड उपकेंद्र/ आबादी
प्रथम सिविल लाइंस, सुभाषनगर, कैंट
मढ़ीनाथ, कांधरपुर, रामपुर बाग
कुतुबखाना
द्वितीय रामपुर बाग, किला, सीबी गंज
परसाखेड़ा, इज्जतनगर- एक
तृतीय शाहदाना, डीडी पुरम, राजेंद्रनगर
कोहाड़ापीर, दुर्गानगर, इज्जतनगर- दो
नवसृजित जगतपुर, महानगर, इज्जतनगर- तीन
चतुर्थ और नकटिया
नगर निगम सीमा से लगी ग्रामीण आबादी में शहरी उपकेंद्रों से सप्लाई कराना सुनिश्चित किया जाएगा। एक शहरी वितरण खंड और दो उपखंड खुलने से उपभोक्ता ज्यादा सुविधाएं पाएंगे।
विज्ञापन
- राजकुमार अग्रवाल, चीफ इंजीनियर