फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The city's power will soon countryside

जल्द मिलेगी ग्रामीण इलाकों को शहर की बिजली

Tue, 30 Aug 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Tue, 30 Aug 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग जल्द ही नगर निगम सीमा पर लगे ग्रामीण इलाके शहरी सप्लाई नेटवर्क से जोड़ देगा। मुख्यालय ने इस योजना पर अपनी मुहर लगाते हुए शहर में एक डिवीजन सृजित कर अधिशासी अभियंता भी तैनात कर दिया है। साथ ही दो शहरी उपखंड कार्यालय खुलेंगे। शहरी सप्लाई नेटवर्क पुनर्गठन होने से अब चार विद्युत वितरण खंड हो गए हैं। नए डिवीजन में अनुभवी अधिशासी अभियंता जेपीएन सिंह पहले अधिकारी तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही हरुनगला और महानगर नाम से दो एसडीओ कार्यालय भी सृजित किए गए हैं। इन दोनों उपखंडों में अभी तैनाती अपेक्षित है। प्रस्ताव स्वीकृत होते ही विभाग ने सोमवार से इसे प्रभावी कर दिया। शामिल हुए ग्रामीण कनेक्शनों पर जल्द ही शहरी बिलिंग शुरू होगी।
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर राजकुमार अग्रवाल ने अपना कार्यभार संभालते ही अस्तव्यस्त शहरी सप्लाई व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर देना शुरू किया था। साथ ही नगर निगम सीमा से लगे ग्रामीण इलाके बुखारा, करगैना, इज्जत नगर, नकटिया, ठिरिया आदि इलाके शहरी सप्लाई नेटवर्क से जोड़ने का प्रस्ताव पिछले माह सौंपा। प्रस्तावित नए सप्लाई सिस्टम में ग्रामीण खंड द्वितीय से काटकर इलाके शामिल किए हैं। मध्यांचल एमडी ने इस पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन

ये है नया पुनर्गठन
नाम खंड    उपकेंद्र/ आबादी
प्रथम        सिविल लाइंस, सुभाषनगर, कैंट
             मढ़ीनाथ, कांधरपुर, रामपुर बाग
             कुतुबखाना
द्वितीय       रामपुर बाग, किला, सीबी गंज
             परसाखेड़ा, इज्जतनगर- एक 
तृतीय       शाहदाना, डीडी पुरम, राजेंद्रनगर
            कोहाड़ापीर, दुर्गानगर, इज्जतनगर- दो
नवसृजित   जगतपुर, महानगर, इज्जतनगर- तीन
चतुर्थ       और नकटिया 
नगर निगम सीमा से लगी ग्रामीण आबादी में शहरी उपकेंद्रों से सप्लाई कराना सुनिश्चित किया जाएगा। एक शहरी वितरण खंड और दो उपखंड खुलने से उपभोक्ता ज्यादा सुविधाएं पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजकुमार अग्रवाल, चीफ इंजीनियर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed