फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The city's most beautiful parks in the city will Ramganga

रामगंगा नगर में बनेगा शहर का सबसे खूबसूरत पार्क

Sun, 01 May 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 01 May 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
शहरवासियों के लिए एक अच्छी खबर। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) कोटा के चंबल गार्डन की तर्ज पर रामगंगा नगर के 20 एकड़ एरिया में एक खूबसूरत पार्क बनाने जा रहा है। छह एकड़ में 25 फुट गहरी झील बनेगी। पार्क में हरी घास के अलावा फव्वारे, बच्चों के झूले, समेत अन्य आकर्षक सुविधाएं होंगी।  
विज्ञापन

बीडीए ने रामगंगा नगर आवासीय योजना के सेक्टर तीन और चार में बीसलपुर रोड से लगे 20 एकड़ एरिया में खूबसूरत पार्क बनाने की योजना बनाई है। इस पार्क का विकास चरणबद्ध तरीके से होगा। पार्क के एरिया में हरी घास के अलावा देशी और विदेशी प्रजातियों के पांच हजार से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे। पार्क के छह एकड़ एरिया में कम से कम 25 फुट गहरी झील बनेगी। ये कानपुर के मोती पार्क झील की तरह होगी। रेन वाटर हार्वेस्टिंग की तरह इस झील में बारिश का पानी इकट्ठा करने के इंतजाम किए जाएंगे। झील से इलाके में जमीन के अंदर का वाटर लेवल (जल स्तर) ऊंचा होगा। झील का मिट्टी का इस्तेमाल सड़कें और पैदल पटरियां बनाने में किया जाएगा। प्रारंभिक चरण में पार्क के विकास पर 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके बाद जरूरत पड़ने पर बजट में बढ़ोत्तरी की जाएगी। द्वितीय चरण में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पार्क के अंदर बच्चों के झूले, गार्डन, घास युक्त पहाड़ समेत अन्य अत्याधुनिक संसाधन विकसित किए जाएंगे। आगामी दो हफ्तों के अंदर पार्क निर्माण का काम शुरू होने की उम्मीद है।  
विज्ञापन


‘रामगंगा नगर के सेक्टर तीन और चार में 20 एकड़ एरिया में नया पार्क बनाने की रूपरेखा तैयार हो चुकी है। पार्क के अंदर छह एकड़ में 25 फुट गहरी झील बनेगी। प्रारंभिक चरण में 10 करोड़ की लागत से पार्क विकसित करने का प्लान है। जरूरत पड़ने पर बजट बढ़ा देंगे। पार्क निर्माण का काम दो हफ्ते के अंदर शुरू हो जाएगा।’ अजय सिंह, चीफ इंजीनियर बीडीए     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed