फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The city resonated with the sound of 'Om'; a message of health was conveyed through yoga.

Bareilly News: ओंकारमय हुआ शहर, योग से दिया सेहत का संदेश

Mon, 22 Jun 2026 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
The city resonated with the sound of 'Om'; a message of health was conveyed through yoga.
बरेली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार सुबह शहर ओंकारमय रहा। सुबह छह बजे से आठ बजे तक शहर के गली-मोहल्ले, पॉश कॉलोनियों, पार्कों, कार्यालयों, में लोगों ने योगाभ्यास किया। स्टेडियम में डॉक्टरों, व्यापारियों, उद्यमियों, अधिकारियों और नेताओं ने योग से जुड़कर सेहत का संदेश दिया।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी डॉ. अजयपाल सिंह के नेतृत्व में योगाभ्यास हुआ। मुख्य अतिथि पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह, विशेष अतिथि नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव सौरभ बाबू रहे। मेयर उमेश गौतम, जिपं अध्यक्ष रश्मि पटेल, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, विधायक डाॅ. राघवेंद्र शर्मा, संजीव अग्रवाल, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की चेयरपर्सन श्रुति गंगवार, डीएम अविनाश सिंह, सीडीओ देवयानी ने इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन

यहां 3,200 शहरवासियों ने ताड़ासन, पवनमुक्तासन, वज्रासन, सर्वांगासन, प्राणायाम योग क्रिया की। संचालन डाॅ. मनोज कुमार और योगाभ्यास नित्या शर्मा ने कराया। नीमा बरेली से अध्यक्ष डॉ. राजीव सक्सेना, सचिव डॉ. रजनीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें मिला प्रशस्ति पत्र
डाॅ. उमेश चंद्र, डाॅ. विश्वजीत त्रिपाठी, डाॅ. वंदना मिश्रा, डाॅ. संजीव पटेल, डाॅ. विवेक कुमार मिश्रा, डाॅ. जितिन, डाॅ. तपिश माहेश्वरी, डाॅ. मनोज कुमार, डाॅ. संजीव सिंह, डाॅ. अमरीश अवस्थी, नित्या शर्मा, सुनील गंगवार को मुख्य अतिथि ने प्रशस्तिपत्र दिए। योगाभ्यास भूपेश सिंह पाल, वर्णिका शुक्ला, अंजली चौधरी, अनुष्का मिश्रा, आदित्य कुमार, राहुल द्विवेदी, गरिमा सिंह, सुनीत मिश्रा ने कराया।
- भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों व महिला क्लब की सदस्यों ने योगाभ्यास किया। यहां संयुक्त निदेशक शोध डॉ. एसके सिंह, जेडी एकेडमिक डॉ. एसके मेहंदीरत्ता, योगाचार्य ब्रह्मानंद भारती, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रभा मौजूद रहीं।- केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान में योगगुरु डॉ. अमिताभ मिश्रा ने योगाभ्यास कराया। यहां प्रशासनिक अधिकारी दिलीप कुमार सपरा, डॉ. संदीप सरन, वरिष्ठ वित्त अधिकारी कैलाश चंद, तकनीकी अधिकारी जयदीप अरोड़ा, डॉ. विनय, डॉ. मंजूर अहमद, प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
- एसआरएम राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय में प्राचार्य एवं अधीक्षक प्रो. प्रीति शर्मा के निर्देशन में योगाभ्यास हुआ। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, नोडल अधिकारी प्रो. रीता गुप्ता ने साप्ताहिक योग कार्यक्रम और प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। यहां समन्वयक प्रो. सीमा सचान, प्रो. अरविंद यादव, प्रो. योगेश, प्रो. मनोज मौजूद रहे।
- परसाखेड़ा स्थित हार्टफुलनेस केंद्र में योग, ध्यान कार्यक्रम हुआ। पूज्य दाजी के मार्गदर्शन में लाइव ध्यान (मेडिटेशन) कराया गया। बरेली केंद्र पर पीसी पाठक, रमा पाठक, सुनीता सिंह, अनिल कुमार सिंह, पूनम पटेल, देवकी पाल, अर्चना पाठक, रविंद्र पाठक ने योगाभ्यास किया।
- रामानुज दयाल अग्रवाल सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य राजेश कुमार त्रिपाठी और शांति अग्रवाल विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य धीरेंद्र कुमार शर्मा के निर्देशन में योगाभ्यास हुआ। आचार्य बृजेश कुमार, गौरव तिवारी, सत्यपाल ने योग, प्राणायाम कराया।
--
गांधी उद्यान में लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
बरेली। नगर निगम की ओर से गांधी उद्यान पार्क में ''''स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग'''' थीम पर लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। इसमें महापौर उमेश गौतम बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उनके साथ नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य सहित विभिन्न अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों समेत 500 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन द शौर्य सोशल वेलफेयर सोसाइटी की टीम ने किया। योग प्रशिक्षक हेमंत कुमार गंगवार और किरन बिष्ट ने योगाभ्यास कराया। इस दौरान योग सेल्फी प्वाइंट, हस्ताक्षर पट और प्रदर्शनी नागरिकों के आकर्षण का केंद्र रहे। योग प्रशिक्षकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
- बीएसएनएल की ओर से सीटीओ परिसर महाप्रबंधक (बिजनेस एरिया) ओम प्रकाश कन्नौजिया की अगुवाई में योगाचार्य मीना सोंधी ने स्टाफ को योगाभ्यास कराया। यहां सहायक महाप्रबंधक (प्रशासन) जय प्रकाश यादव, उपमहाप्रबंधक अनूप बाजपेई, सहायक महाप्रबंधक (लीगल) प्रयाग दत्त आदि मौजूद रहे।
एनसीसी कैडेटों ने किया योगाभ्यास
- आठवीं यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के सीएटीसी-99 शिविर में विशेष योग सत्र आयोजित हुआ। आयुष मंत्रालय के डॉ. उमेंद्र सिंह ने कैडेटों को सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया।
- नैनीताल मार्ग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में प्रशिक्षक तुलाराम व रजनीश ने छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने योगाभ्यास किया। प्रधानाचार्य संजीव पांडेय और जिला समन्वयक सुनील कुमार ने योग को दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया।
- राजकीय हाईस्कूल बढ़ेपुरा में प्रधानाचार्य अर्चना राजपूत के नेतृत्व में शिक्षिका पूजा, भावना, मोहित और शहीद ने योग किया। राजकीय हाईस्कूल तालगौटिया क्यारा में प्रधानाचार्य डॉ. सुभाष चंद्र मौर्या के नेतृत्व में योग सत्र आयोजित किया गया।
- रिठौरा नगर पंचायत कार्यालय में आशीष कुमार, विमला, शिवमंगल सिंह राठौर, चौकी पर प्रभारी राजीव कुमार शर्मा, ग्राम पंचायत दियोरिया जागीर में सैयद मजहर अली खान, प्राथमिक विद्यालय में एकता सक्सेना, दिव्यानंद योग साधना आश्रम में पूर्व मेजर राजेंद्र प्रसाद गंगवार ने लोगों योगाभ्यास कराया। अन्य कार्यक्रमों में सुरेंद्र सिंह, अमित गुप्ता, संतोष कश्यप आदि ने योगाभ्यास किया।
- राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला संरक्षक डॉ. डीएन शर्मा के निर्देशन में लोक निर्माण विभाग के प्रांगण में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील कुमार जैन, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता भगत सिंह, लेखाधिकारी महेश सिंह और प्रदीप सक्सेना आदि शामिल रहे।
- द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. रामश्री के निर्देशन में छात्राओं और स्टाफ ने सामूहिक योगाभ्यास किया। निबंध, पोस्टर व कविता प्रतियोगिताओं की विजेता छात्राओं परिका, अक्सा और तनिष्का जौहरी को पुरस्कृत किया गया।
----
एक हजार से अधिक लोगों ने एकसाथ किया योग
बरेली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छावनी क्षेत्र में योग उत्सव का आयोजन किया गया। यहां 1,000 से अधिक प्रतिभागियों ने एक साथ मिलकर विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास किया। छावनी परिषद की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डॉ. तनु जैन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
पुलिस लाइन में अफसरों ने किया योग
रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में एडीजी रमित शर्मा मुख्य व डीआईजी अजय कुमार साहनी विशिष्ट अतिथि रहे। एसएसपी अनुराग आर्य के संयोजन में हुए कार्यक्रम में योगाचार्य महेंद्रपाल कश्यप ने योगाभ्यास कराया। यहां एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा, एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र, एसपी यातायात अकमल खान समेत कई अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने योग किया।
विभिन्न योगासनों का किया अभ्यास
बरेली। केंद्रीय विद्यालय वायु सेना स्थल में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के बच्चों और एनसीसी कैडेट्स ने योग शिक्षक हरीश कुमार के निर्देशन में विभिन्न योगासन किए। प्राचार्य रविंद्र सिंह बिष्ट, 21 बटालियन यूपी एनसीसी के एनसीसी प्रभारी सचिन सिंह राणा, होशियार सिंह, विनोद कुमार, प्रिया कुशवाहा, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

योग से दिया सेहत का नारा
चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री सोसाइटी ने पर्यटन विभाग के साथ सीबीगंज स्थित एक होटल के सभागार में योगाभ्यास किया। मुख्य अतिथि डिप्टी डायरेक्टर रवींद्र कुमार मिश्रा रहे। भारतीय योग संस्थान के जिला प्रमुख सुरेश रस्तोगी की टीम ने योगाभ्यास कराया। यहां भाजपा नेता अनिल सक्सेना, उप्र महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय, चैंबर अध्यक्ष राजेश गुप्ता समेत अन्य उद्यमी मौजूद रहे।
- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बरेली के पदाधिकारी और सदस्यों ने आईएमए सभागार में योगाभ्यास किया। यहां आईएमए अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव, सचिव डॉ. अंशु अग्रवाल, कम्युनिटी सर्विस चेयरमैन डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।

- इज्जतनगर मंडल के रेलवे अधिकारी क्लब में डीआरएम वीणा सिन्हा के निर्देशन में योग प्रशिक्षक डॉ. सुधांशु सिंह, डॉ. निधि सिंह ने योगाभ्यास कराया। इस मौके पर एडीआरएम मनोज कुमार, सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा, मुख्य कार्मिक अधिकारी संदीप सिंह, डॉ. सुबोध शंखधार मौजूद रहे। मंडल के रेलवे स्टेशनों पर भी योगाभ्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed