फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The city came and cable TV networks

शहर में आया एक और केबल टीवी नेटवर्क

Fri, 22 Jan 2016 12:35 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 22 Jan 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
बरेली। मनमाना शुल्क वसूली और सेट टाप बाक्स बिक्री की रसीद नहीं देने वाले एमएसओ से दर्शकों को राहत मिलने जा रही है, क्योंकि मनोरंजन कर विभाग ने एक और टीवी केबल नेटवर्क को लाइसेंस जारी कर दिया है। अब लोगों को कम शुल्क पर बेहतर नेटवर्क मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मनोरंजन कर विभाग ने पहली जनवरी से एनालाग यानि मैन्युअल सिस्टम पर संचालित केबल टीवी नेटवर्क पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। इसका फायदा  शहर में कार्यरत एक मात्र एमएसओ (मल्टी सिस्टम आपरेटर) डेन फतेह मार्केटिंग ने उठाया। क्योंकि प्रतिद्वंद्वी नहीं होने से मनमानी कीमत पर बाक्स बेच कर रसीद भी नहीं दी गई। दर्शकों को मासिक शुल्क वसूली की रसीद भी नहीं दी जा रही है। लगातार शिकायतों के मद्देनजर मनोरंजन कर विभाग ने डेन फतेह मार्केटिंग फर्म को नोटिस जारी किया। इसका जवाब कंपनी ने नहीं दिया। हालांकि अब शहर में एक नया आपरेटर आ गया है।
विज्ञापन


पहला कनेक्शन खुला
सिटी केबल एमएसओ ने सबसे पहला कनेक्शन मनोरंजन कर कार्यालय से शुरू किया है। अभी तक कार्यालय में कोई केबल कनेक्शन नहीं था।

999 रुपये में मिलेगा सेट टाप बाक्स
नए आपरेटर ने 999 रुपये में एक्टीवेट चार्ज समेत सेट टाप बाक्स देने की घोषणा की है। अभी तक शहर में एक ही आपरेटर होने से दर्शक दो हजार रुपये में यह बाक्स खरीदने को विवश थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केबल आपरेटरों से होगी टैक्स वसूली
वाणिज्य कर विभाग पांच लाख रुपये या इससे ज्यादा का वार्षिक कारोबार करने वालों से टैक्स वसूलेगा। केबल आपरेटरों के चिह्नित करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। गौरतलब है कि विभाग ने पिछले दिनों सिविल लाइंस स्थित गुप्ता केबल के आफिस में छापा मारकर कुछ कागजात जब्त किये थे। अब गुप्ता केबल से भारी भरकम टैक्स वसूली की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed