फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The chill winds of the mountains are increasing, the hope of relief now

पहाड़ों की सर्द हवाएं बढ़ा रहीं ठिठुरन, फिलहाल राहत की उम्मीद हीं

Mon, 01 Feb 2021 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
The chill winds of the mountains are increasing, the hope of relief now
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। पहाड़ों से आ रहीं बर्फीली हवाएं ठिठुरन बढ़ा रही हैं। रविवार को धूप निकलने के बावजूद शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। हालांकि धूप से अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृृद्धि हुई। मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिन तक दिन में धूप खिलने की उम्मीद जताई है, लेकिन बर्फीली हवाओं की वजह से ठंड से फिलहाल राहत न मिलने की बात कही है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर बाद चटख धूप निकली, इससे शहर में अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 17.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, लेकिन न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम होते ही शीतलहर के तेवर फिर तल्ख हो गए। मौसम विज्ञानी डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं पहाड़ों पर जमी बर्फ से ठंड अवशोषित करती हैं। मैदानी क्षेत्र में आते ही ये हवाएं शीतलहर में परिवर्तित हो जाती है। तीन फरवरी तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैैं। आने वाले दिनों में तापमान और कम होगा। न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान भी 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। वातावरण में आर्द्रता 95 फीसदी से ज्यादा रहने की उम्मीद है। करीब हफ्ते भर तक सुबह शाम कोहरा रहने के संकेत हैैं। अनुकूल माहौल होने पर बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed