फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The child found after being kidnapped is in a critical condition, suffering from meningitis

Bareilly News: चोरी के बाद मिले बच्चे की हालत गंभीर, मेनिनजाइटिस की चपेट में

Fri, 05 Jul 2024 06:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 05 Jul 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
The child found after being kidnapped is in a critical condition, suffering from meningitis
बरेली। डोहरा रोड के अपोलो अस्पताल से चोरी होने के 18 घंटे बाद मिले बच्चे की हालत गंभीर है। डायरिया, डिहाइड्रेशन से पीड़ित बच्चे के दिमाग में पानी भर गया है। मेनिनजाइटिस की वजह से सेप्टिक फैल रहा है। रामपुर गार्डन स्थित निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

चार दिन पहले अस्पताल से बच्चा चोरी हो गया था। पुलिस ने उसी दिन देर शाम तक नवाबगंज से बच्चे को ढूंढ निकाला था। इसके बाद बच्चे को अपोलो अस्पताल के बजाय उसे रामपुर गार्डन के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. रवि खन्ना के मुताबिक माहभर का बच्चा 18 घंटे तक भूखा, प्यासा रहा। इस वजह से वह डिहाइड्रेशन की चपेट में आ गया था। बीमारी की हालत में ही भर्ती हुआ था और इलाज प्रभावित होने से डायरिया के भी लक्षण थे। जांच में उसके मेनिनजाइटिस की चपेट में होने का पता चला।
विज्ञापन

अब 22 दिनों तक एंटीबॉयोटिक के साथ अन्य दवाएं चलेंगी। बच्चा बाईपैप मशीन में है। बच्चे के परिजनों की आर्थिक स्थिति कमजोर है। परिजनों ने समाजसेवियों से बच्चे के इलाज के लिए आर्थिक मदद की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed