फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The chambers remain and the roads are not carved, the dust is blowing

चैंबर ही बना रहे और न खुदी सड़क, उड़ रहे हैं धूल के गुबार

Fri, 09 Apr 2021 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
The chambers remain and the roads are not carved, the dust is blowing
खुर्रम गौटिया रोड पर सीवर की खुदाई के दौरान निकलते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

ईसाइयों की पुलिया से खुर्रम गौंटिया रोड पर होली के बाद से बंद है काम

विज्ञापन
बरेली। ईसाइयों की पुलिया से बियाबानी कोठी तक खुर्रम गौंटिया रोड को खोदकर सीवर लाइन बिछाई जा चुकी है। अब सिर्फ पुलिया के पास चेंबर बनाने का काम शेष है, लेकिन होली के बाद से ही काम बंद है। चेंबर न बन पाने से सड़क का निर्माण भी नहीं हो पा रहा है। लिहाजा यहां धूल के गुबार उड़ते रहते हैं। उधर, होली से पहले बंद की गई घोड़ा बटालियन रोड भी अब तक नहीं खोली गई है। इससे सेटेलाइट की ओर से आने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदाई कर रहे ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा पूरा शहर भुगत रहा है। फरवरी में ईसाइयों की पुलिया से खुर्रम गाैंटिया रोड पर खोदाई का काम शुरू किया गया था। उस समय जल निगम ठेकेदार ने सिर्फ 10 दिनों का समय मांगा था। इस रास्ते के विकल्प में सेना ने लोगों को सहूलियत देने के लिए घोड़ा बटालियन रोड खोल दी थी, लेकिन ठेकेदार दो महीने में भी काम पूरा नहीं कर पाया है। होली से पहले सेना ने घोड़ा बटालियन रोड बंद कर दी। इसके बाद इसे दोबारा आम लोगों के लिए नहीं खोला गया है। इससे सेटेलाइट की ओर से आने वालों को श्यामगंज या फिर तीन बेड अस्पताल रोड से होकर गुजरना पड़ रहा है। ट्रैफिक का दबाव बढ़ने से इन मार्गों पर जाम के हालात बने हुए हैं।
विज्ञापन

खुर्रम गौंटिया रोड पर पुलिया के पास सीवर लाइन का चेंबर बनाया जाना है, लेकिन इसका काम होली के बाद से ही बंद है। चेंबर बनने के बाद ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस बीच लोगों ने जाम से बचने के लिए ईसाइयों की पुलिया पर लगाई गई बेरिकै डिंग हटा दी है। लोग खुदी पड़ी सड़क से धूल के गुबारों के बीच निकल रहे हैं। उधर, कंपनी बाग से चौकी चौराहा तक भी सड़क पर रेत डालकर उसकी रोलिंग करके छोड़ दिया गया है। इससे यहां पिछले करीब पंद्रह दिनों से दिनभर रेत उड़ रही है। जल निगम की ओर से यहां पानी का छिड़काव भी नहीं कराया जा रहा है। जल निगम के एक्सईएन संजय कुमार ने बताया कि ईसाइयों की पुलिया के पास सीवर लाइन का चेंबर बनाने का काम बाकी है। उसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। काम पूरा होते ही सड़क का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed