{"_id":"577c0eec4f1c1b6f0c7fafd6","slug":"the-center-of-the-ultrasound-probe-42-such-poorly-dealt","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैसे- तैसे निपटा दी 42 अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैसे- तैसे निपटा दी 42 अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Wed, 06 Jul 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच में लापरवाही बरती जा रही है। जैसे-तैसे कोरम पूरा किया जा रहा है। पिछले माह शहर में 42 सेंटरों की जांच की गई, लेकिन एक में भी गड़बड़ी नहीं मिली। डीएम ने जांच रिपोर्ट को संदिग्ध बताते हुए सीएमओ को दोबारा जांच के लिए कहा है।
पीसी पीएनडीटी (प्री कंसप्शन प्री नेटल डायग्नोस्टिक टेकनीक) एक्ट के तहत अल्ट्रासाउंड सेंटरों में छापेमारी के लिए प्रदेश सरकार की ओर से निर्देश दिये गये हैं। डीएम ने हर माह 25 सेंटराें पर जांच को कहा है। इसके बाद जिले की नोडल टीम ने कोटा पूरा करने को 42 जांच रिकार्ड में दर्शाये हैं। नोडल अधिकारी डॉ. आरएन गिरी के नेतृत्व में गई टीम को एक भी गड़बड़ी नहीं मिली। यह रिपोर्ट जब डीएम के पास गई तो उन्हाेंने आपत्ति जतायी। कहा कि ऐसा संभव नहीं है कि इतनी बड़ी संख्या में छापेमारी की जाये और एक में भी गड़बड़ी न मिले। डॉ. गिरी ने इस मामले में सफाई भी दी लेकिन डीएम ने सीएमओ डॉ. विजय यादव को दोबारा जांच कराने को कहा है।