{"_id":"67f82e4649d6c36c48012933","slug":"the-cc-road-built-15-days-ago-was-demolished-and-the-drain-was-filled-up-bareilly-news-c-185-1-sbly1009-100732-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 15 दिन पूर्व बने सीसी रोड को किया ध्वस्त, नाली को पाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 15 दिन पूर्व बने सीसी रोड को किया ध्वस्त, नाली को पाटा
विज्ञापन
भुता। थाना क्षेत्र के गांव पटना में लगभग 15 दिन पूर्व बने सीसी रोड व नाली को दबंगों ने ध्वस्त कर पाट दिया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इधर, ग्रामीणों व प्रधान ने इसकी शिकायत बीडीओ से की है। उनके निर्देश पर ग्रामीणों व ग्राम प्रधान की ओर से थाना भुता में दबंगों के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया है।
ग्राम पटना में गांव की एक गली में खड़ंजा पड़ा हुआ था। इसके कारण वहां पानी भर जाने से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती थी। 15 दिन पूर्व ग्राम प्रधान की ओर से ग्राम पंचायत की तरफ से वहां पर पक्की सड़क व नाली का निर्माण कराया गया। इसके 15 दिन बाद गांव के सूरजपाल, मोरपाल, अनिल कुमार व चेतराम ने सड़क व नाली निर्माण को तोड़कर पाट दिया। अपनी मर्जी से नवनिर्मित सड़क को बीच में खोद कर नाली निकाल दी। इससे पानी भर जाने की समस्या उत्पन्न हो गई, जिससे ग्रामीण परेशान है।
इसका एक वीडियो वायरल हो गया है। गांव के ग्रामीण जगपाल व प्रधान डालचंद ने बीडीओ कुलदीप कुशवाहा से भी शिकायत की। उनके निर्देश पर मामला दर्ज करवाया गया है। इधर, पुलिस मामले की जांच व आरोपियों की तलाश कर रही है।