फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The case of the death of a factory watchman has become complicated.

Bareilly News: कारखाने में चौकीदार की मौत का मामला उलझा

Mon, 17 Nov 2025 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
The case of the death of a factory watchman has become complicated.
भोजीपुरा। थाना क्षेत्र के एक अलमारी कारखाने में चौकीदार की मौत के मामले की गुत्थी उलझ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने रविवार को विसरा प्रिजर्व कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव जादौपुर निवासी 50 वर्षीय अफसर हुसैन गांव के ही रहने वाले एक ग्रामीण के मेमौर गौटिया के जंगल स्थित अलमारी बनाने के कारखाने पर विगत डेढ़ वर्ष से चौकीदारी का काम करते थे। वह शुक्रवार की शाम घर से कारखाने पर ड्यूटी करने गए थे। शनिवार सुबह चौकीदार अफसर हुसैन का शव तख्त पर मिला था। उनकी बाई आंख पर चोट का गहरा निशान था। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा अमित कुमार पाण्डेय ने गहनता से निरीक्षण करने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। संवाद
विज्ञापन

अफसर का कारखाना मालिक से था विवाद
प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा अमित कुमार पाण्डेय ने बताया कि अफसर के पुत्र अशफाक हुसैन ने तहरीर देकर बताया था कि उसके पिता का लेन-देन को लेकर कारखाना मालिक से विवाद हो गया था। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा अमित कुमार पाण्डेय ने बताया कि चौकीदार अफसर हुसैन की मौत के बाद विसरा को प्रिजर्व कर लिया गया है। जांच के लिए लैब पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed