फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The case of beating up a toll worker has gained momentum, former MP is being trolled

Bareilly News: टोल कर्मी को पीटने के मामले ने तूल पकड़ा, पूर्व सांसद हो रहे ट्रोल

Thu, 13 Mar 2025 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
The case of beating up a toll worker has gained momentum, former MP is being trolled
फरीदपुर (बरेली)। पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप के समर्थकों की दबंगई व टोल कर्मी को शिखा पकड़कर पीटने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। ब्राह्मण चेतना परिषद ने एक्स पर पोस्ट कर यूपी पुलिस से कार्रवाई की मांग की। फरीदपुर थाना प्रभारी को नियमानुसार जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

ब्राह्मण चेतना परिषद ने पोस्ट कर लिखा है कि ब्राह्मण की शिखा उसके अस्तित्व और सम्मान का प्रतीक है। नवाबगंज निवासी टोल कर्मी श्रेयांश उपाध्याय को फरीदपुर टोल प्लाजा पर पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप के समर्थकों द्वारा शिखा पकड़कर पीटना निंदनीय है। शिखा का अपमान ब्राह्मण बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन

दरअसल, पूर्व सांसद का काफिला मंगलवार दोपहर बरेली से फरीदपुर जा रहा था। गाड़ियां फरीदपुर टोल प्लाजा पर पहुंचीं और वीआईपी लेन से निकलने लगीं। वहां तैनात टोल कर्मी श्रेयांश उपाध्याय ने गाड़ी रोककर जानकारी करने का प्रयास किया। गाड़ी से उतरे गनर व अन्य ने टोल कर्मी से गाली-गलौज व मारपीट की। पूरे घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वहीं, पूर्व सांसद ने ऐसी किसी घटना से इन्कार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed