फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The capacity of three sub-stations will increase by 4.67 crores.

Bareilly News: 4.67 करोड़ से बढ़ेगी तीन सब स्टेशनों की क्षमता

Fri, 07 Apr 2023 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
The capacity of three sub-stations will increase by 4.67 crores.
बरेली। दुर्गानगर, इज्जतनगर और हरुनगला सब स्टेशनों की क्षमता में वृद्धि की जाएगी। तीनों जगह पांच-पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। साथ ही राधामाधव से हरुनगला तक 33 केवीए की नई लाइन भी डाली जाएगी। इन कार्यों पर 4.67 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे करीब 30 हजार उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

दुर्गानगर और इज्जतनगर उप केंद्र में पांच-पांच एमवीए की क्षमता बढ़ेगी। इस पर क्रमश: 1.19 करोड़ और 1.25 करोड़ रुपये की लागत आएगी। हरुनगला में दस-दस एमवीए के दो ट्रांसफार्मर हैं। अब पांच एमवीए का एक और ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इस पर 1.28 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, राधामाधव विद्युत उपकेंद्र से हरुनगला के विद्युत उपकेंद्र तक 33 केवीए की नई लाइन बनाई जाएगी। इस मद में 95 लाख रुपये व्यय होंगे। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने मुख्यालय ने प्रस्ताव को मंजूरी दी है। टेंडर भी हो चुके हैं।
विज्ञापन


हरुनगला के 13 हजार उपभोक्ताओं को गर्मी में मिलेगी राहत
राधामाधव और हरुनगला विद्युत उपकेंद्र के बीच करीब एक किलोमीटर की दूरी है। यहां नई लाइन पड़ने और पांच एमवीए की क्षमता बढ़ने से हरुनगला सब स्टेशन के 13,500 उपभोक्ताओं को मई-जून की गर्मी में बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्गानगर, इज्जतनगर और हरुनगला सब स्टेशनों में क्षमता वृद्धि होने से बिजली व्यवस्था सुधरेगी। टेंडर हो गए हैं। सभी कार्य जल्दी से जल्दी पूरे कराए जाने का प्रयास है। -राजीव कुमार शर्मा, मुख्य अभियंता, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed