फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The campaign will run from September to voters

सितंबर से चलेगा वोटर बनाने का अभियान

Sat, 06 Aug 2016 12:57 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sat, 06 Aug 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
2017 में विधानसभा चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही डीएम को आगाह कर दिया है कि वोटर लिस्ट बनाने में साफ सुथरी छवि के अधिकारियों और कर्मचारियों को लगाएं। राजस्व विभाग के तबादले 25 अगस्त तक कर लिए जाएंगे। वहीं दूसरी ओर आयोग के निर्देश पर तीन साल और उससे अधिक समय तक बरेली में तैनात अफसरों का तबादले का डर सताने लगा है। क्योंकि आयोग के निर्देश पर तीन साल पुराने अफसरों का तबादला करने के लिए सूची तैयार होने लगी है।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने एक जनवरी 2017 को 18 साल पूरी करने वालों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए समय सारिणी जारी कर दी है। इसके लिए  एक सितंबर से 31 अक्तूबर तक वोट बढ़ाने का अभियान चलेगा। 15 सितंबर को बोगस वोटरों की सूची का प्रकाशन होगा। 17 से 24 अक्तूबर के बीच  मतदाता सूची के आधार पर लोगों से आपत्तियां ली जाएंगी और उनका निस्तारण होगा। उसके बाद नवंबर के महीने में अनन्तिम मतदाता सूची को बूथ और गांव वार फिर से आपत्तियों के लिए रखा जाएगा। 16 दिसंबर को मतदाता सूची फाइनल होगी। अगले साल दो जनवरी 2017 को अंतिम रूप प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

आयोग की ओर से वोटर लिस्ट को नए सिरे बनाने और नए वोटरों को जोड़ने की अधिसूचना जारी होते ही राजनीतिक दल और संभावित प्रत्याशी सक्रिय हो गए हैं। उनके स्तर से वोट बढ़ाने और घटाने की तैयारी शुरू हो र्गइं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘आयोग से वोटर लिस्ट नए सिरे से बनाने का आदेश जारी हो गए। उसी समय सारिणी के आधार पर नई वोट लिस्ट को अंतिम रूप दिया जाना है।’ गौरव दयाल, डीएम 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed