फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The business of drug addiction is increasing rapidly, hookah bars reach the highway dhabas

तेजी से बढ़ रहा नशाखोरी का धंधा, हाईवे के ढाबों तक पहुंचा हुक्का बार

Sat, 02 Jan 2021 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 02 Jan 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
The business of drug addiction is increasing rapidly, hookah bars reach the highway dhabas
Hukka Bar - फोटो : demo photo

 शहर में नशाखोरी के धंधेबाज अब तक रेस्टोरेंट और बार में हुक्का उपलब्ध करा रहे थे। अब दबिश और बदनामी के डर से धंधा चमकाने के लिए इसे देहात से गुजरने वाले हाईवे के ढाबों तक पहुंचा दिया है। इनके ग्राहक स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थी हैं। शहर के रिहायशी इलाकों में हुक्का बार चलने की सूचनाएं तो अक्सर मिलती हैं। कई बार पुलिस ने शहर के पॉश इलाकों के कैफे और रेस्टोरेंट में दबिश देकर हुक्के बरामद भी किए हैं।

विज्ञापन


अब हुक्के से नशाखोरी कराने का धंधा बड़ा बाईपास के ढाबों तक पहुंच गया है। दो दिन पहले एक प्रधान के बेटे के बड़ा बाईपास स्थित ढाबे पर हुक्का पार्टी का वीडियो वायरल होने पर बृहस्पतिवार को प्रधान के बेटे इमामुद्दीन की गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने ढाबे से एक हुक्का भी बरामद किया।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक बड़ा बाईपास के कई ढाबों पर हुक्का बार चल रहे हैं। यहां दूसरे मादक पदार्थ भी बेचे जाते हैं।

शहर में अपने परिचितों और पुलिस की नजर से बचने के लिए युवा बड़ा बाईपास और हाईवे किनारे के इन ढाबों पर नशा करने जाते हैं। इन जगहों पर जाने वाले अधिकतर विद्यार्थी होते हैं। इन्हें ढाबों पर अलग से केबिन दिया जाता है। नशे के धंधेबाज मोटी रकम वसूलकर इनको मनमाफिक नशा उपलब्ध कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने कहा कि नशे के अवैध धंधे और हुक्का बार रोकने का काम पुलिस प्राथमिकता से कर रही है। अगर कहीं ऐसी गतिविधियां चल रही हैं तो प्रमाण सहित पुलिस से शिकायत की जा सकती है। पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed