फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The bull killed and injured five villagers

Bareilly News: सांड़ ने पांच ग्रामीणों को मारकर किया घायल

Mon, 23 Dec 2024 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
The bull killed and injured five villagers
नवाबगंज। दियोरनिया प्रसादी लाल गांव में घूम रहे सांड़ ने पांच लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। इसमें एक गंभीर घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से सांड़ को पकड़कर जंगल में भेजने की मांग की है। नवाबगंज के दियोरनिया प्रसादी लाल गांव की रामश्री अपने परिवार के साथ रहती है। रविवार की रात रामश्री गोबर पाथने जा रही थी। वह जैसे ही अपने मकान से कुछ दूरी पर पहुंची। उसी बीच गांव में घूम रहे सांड़ ने उनपर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने एकत्र होकर सांड़ को गांव से बाहर जंगल की ओर भगा दिया। आनन-फानन में घायल रामश्री को नगर के सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक है। गांव के भजनलाल ने बताया कि रविवार को गांव के कांती देवी, गायत्री देवी, शंकरलाल और राकेश कुमार के बेटे को भी यह सांड़ हमला कर घायल कर चुका है। गांव के भजनलाल, राजेंद्र प्रसाद, भागीरथ, छेदालाल आदि ने तहसील प्रशासन से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed