फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The bride stopped the garland ceremony after the groom's friends teased her.

Bareilly News: दूल्हे के दोस्तों की फब्तियों पर दुल्हन ने रोकी जयमाला की रस्म

Mon, 27 Apr 2026 06:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 27 Apr 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
The bride stopped the garland ceremony after the groom's friends teased her.
शादी समारोह में वरमाला के दौरान दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन की सहेलियों पर फब्तियां कसीं। इससे नाराज दुल्हन बिना वरमाला डाले कमरे में चली गई। बुजुर्गों ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराई, फिर दुल्हन ने वरमाला पहनाई।
विज्ञापन

बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव के बैंक्वेट हॉल में रविवार को शादी समारोह था। बरात चढ़ने के बाद जयमाला रस्म की तैयारी हो रही थी। दुल्हन वरमाला लेकर सहेलियों के साथ स्टेज पर पहुंची। ग्रामीणों के मुताबिक, इस दौरान दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन की सहेलियों पर फब्तियां कसीं। उनका मजाक उड़ाया। दुल्हन ने आपत्ति की लेकिन दूल्हे के दोस्तों ने उसको नजरअंदाज कर दिया। इससे नाराज हुई दुल्हन बिना वरमाला डाले कमरे में चली गई। इसपर दोनों पक्षों के बीच हंगामा हुआ। दुल्हन की मांग पर दूल्हे के दोस्तों ने माफी मांगी। बुजुर्गों ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराई। बाद में दुल्हन ने दूल्हे को वरमाला पहनाकर रस्म पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed