फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Breathless disclosure of the sensual loot

सनसीखेज लूटकांड का बेदम खुलासा

Fri, 14 Apr 2017 01:30 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Fri, 14 Apr 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
Breathless disclosure of the sensual loot
The breathtaking disclosure of the sensual robbery - High lighters - फोटो : बरेली, अमर उजाला
कोतवाली पुलिस ने फर्रुखाबाद के दो जेबकतरों को पकड़कर रामपुर गार्डन में कोठी नंबर 35 में पड़ी 22 लाख की डकैती खोल दी। आमतौर पर तमंचे के साथ बदमाश पकड़े जाने पर भी ढिंढोरा पीटने वाली पुलिस ने बड़े खुलासे के बाद गुपचुप तरीके से बदमाशों को जेल भी भेज दिया। दरअसल कोतवाली पुलिस शाहजहांपुर के सराफ सुधीर टंडन के साथ हुई दो लाख लूट के खुलासे में जुटी थी। बदमाशों को चार दिन पहले पकड़ा था। कोतवाली में एसपी सिटी समीर सौरभ के सामने जब बदमाशों से सख्ती से पूछताछ हुई तो उन्होंने सुधीर टंडन से दो लाख की लूट करना स्वीकार किया था। बीते मंगलवार सुबह सीओ प्रथम सतीश कुमार ने दोबारा पूछताछ की तो बदमाश मुकर गए थे। सुधीर टंडन ने भी शिनाख्त परेड में बदमाशों को पहचानने से इंकार कर दिया था। इसके बाद पुलिस बदमाशों से पूछताछ करके दूसरी वारदातों के खुलासे में लगी थी। गुरुवार को अचानक पुलिस ने रामपुर गार्डन की कोठी नंबर 35 में 22 लाख की लूट का खुलासा करते हुए दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन

पुलिस की कहानी के मुताबिक कोतवाल कमल कांत बुधवार शाम को गश्त पर थे। गांधी उद्यान के पास से फर्रुखाबाद के कमालगंज महेरुपुर राबी निवासी सतीश पुत्र भगवान दीन और अजीत उर्फ जीतू पुत्र राम किशोर को पकड़ा गया। उनकी तलाशी में 315 बोर के दो तमंचा और कारतूस बरामद हुए थे। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने 100 से ज्यादा छोटी बड़ी वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। बदमाशों ने पुलिस को बयान दिया कि रामपुर गार्डन की कोठी नंबर 35 में दोनों ने 22 लाख की लूट की थी। 
विज्ञापन


लूट के जेवरों से की बहन की शादी
सराफ से 22 लाख की लूट में पुलिस ने सिर्फ 9690 रुपये की बरामदगी दिखाई है। बड़ी लूट की बरामदगी में नाममात्र किए जाने के सवाल पर पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने बताया कि सराफ के घर से लूटे गए जेवरों को गलाकर बहन की शादी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वारदात का हुआ खुलासा 
21 अप्रैल 2016 की शाम को सराफ प्रदीप अग्रवाल रामपुर गार्डन स्थित अपने घर कोठी नंबर 35 में पहुंचे थे। सराफ के साथ ही नकाबपोश बदमाश भी घर में घुस गए थे। हथियारों के बल पर बदमाशों ने प्रदीप और उनकी पत्नी मंजू अग्रवाल को बंधक बनाकर 22 लाख की नगदी और जेवरात लूटे थे। विरोध करने पर बदमाश ने दंपति को स्टोर रूम में बंधक बनाकर भाग निकले थे। 


बदमाशों के भाई सिपाही को ट्रेस कर रही पुलिस 
पकड़े गए बदमाश सतीश का रिश्ते का भाई पुलिस महकमे में सिपाही है। पुलिस को अंदेशा है कि सिपाही भी लूटपाट में शामिल था। सतीश ने पुलिस को बताया कि सिपाही चोरी की बाइक से लूट के मामले में सस्पेंड चल रहा है। कोतवाली पुलिस और दो बदमाश जोगेंद्र पुत्र गुलफाम निवासी कंचनपुर थाना भोजीपुरा और अतुल पुत्र महेश निवासी नेकपुर चौरासी थाना कमालगंज जिला फतेहगढ़ की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed