फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The boss sent a false certificate CO

सीओ ने बॉस को ही झूठा प्रमाण पत्र भेजा

Sat, 03 Dec 2016 01:38 AM IST
बरेली, ब्यूरो
बरेली, ब्यूरो Updated Sat, 03 Dec 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
सीओ मीरगंज गिरीश कुमार सिंह ने सात बिंदुओं पर प्रविष्टियां पूर्ण करने को मांगा गया प्रमाण पत्र ही एसएसपी को झूठा भेज दिया। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने इसे लेकर नाराजगी जताते हुए सीओ का जवाब तलब करके तीन दिन में त्योहार रजिस्टर मंगाए हैं।
विज्ञापन

एडीजी लॉ एंड आर्डर ने 19 अक्तूबर को पत्र लिखकर नवरात्रि, दुर्गा, पूजा, दशहरा और मोहर्रम के दौरान सात बिंदुओं की प्रविष्टि थाने के त्योहार रजिस्टर में एक सप्ताह के अंदर पूर्ण कराकर आख्या उपलब्ध कराने को निर्देश दिए गए थे। एसएसपी कार्यालय से आदेश का पालन कराने के लिए 22 अक्तूबर को सभी थाना प्रभारियों को सात बिंदु भेजकर त्योहार रजिस्टर में प्रविष्टियां पूर्ण कराकर दो दिन बाद क्षेत्राधिकारियों के माध्यम से अनुपालन आख्या/प्रमाण पत्र मांगा गया था। सीओ मीरगंज ने सात बिंदुओं पर प्रविष्टियां पूर्ण किये जाने का प्रमाण पत्र एसएसपी को भेज दिया। 28 नवंबर को राजपत्रित अधिकारियों की गोष्ठी में एसएसपी ने थाना शाही और मीरगंज के त्योहार रजिस्टरों का अवलोकन किया। उन्हें रजिस्टर में मोहर्रम, चेहल्लुम, रामनवमी, दहशरा पर्व के संबंध में प्रभारी निरीक्षक द्वारा टिप्पणी अंकित की गई। सीओ ने न तो प्रभारी निरीक्षक की टिप्पणी को अनुमोदित किया और न ही कोई टिप्पणी स्वयं अंकित की। एसएसपी ने इसे लेकर कड़ी नाराजगी जताते हुए सीओ को पत्र लिखा है। पत्र में एसएसपी ने कहा है कि आपके द्वारा भ्रमित करते हुए झूठा प्रमाण पत्र उन्हें दिया गया। इस तरह की कार्यप्रणाली राजपत्रित अधिकारी की नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सीओ का इस मामले में जवाब तलब करते हुए तीन दिन में थानों के रजिस्टर मंगाए हैं। सीओ को रजिस्टर एसपी देहात की टिप्पणी के साथ लाने होंगे।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed