{"_id":"5e47040a8ebc3ee5cd55be93","slug":"the-bookie-turned-out-to-be-the-woman-soldier-s-husband-granted-bail-from-the-police-station-bareilly-news-bly3959416122","type":"story","status":"publish","title_hn":"सटोरिया निकला महिला सिपाही का पति, थाने से दी जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सटोरिया निकला महिला सिपाही का पति, थाने से दी जमानत
विज्ञापन
चोर
बरेली। शहर में चल रहे अवैध धंधों में पकड़े जाने वाले पुलिसकर्मियों के संबंधियों पर विभाग हमेशा मेहरबान रहता है। श्यामगंज फल मंडी के पास चर्चित सटोरिये के घर बृहस्पतिवार रात दबिश देकर चौकी पुलिस ने पांच लोगों को पकड़ा था। इनमें एक शहर के थाने में तैनात महिला सिपाही का पति निकला। उसके खिलाफ रिपोर्ट तो लिखी गई पर लिहाज में थाने से ही जमानत दे दी गई।
बारादरी थाने की श्यामगंज चौकी क्षेत्र फल मंडी के पास सटोरिये अहमद के घर में बृहस्पतिवार रात पुलिस ने दबिश दी थी। यहां से पांच लोगों को पकड़ लिया था। थाने में उनसे पूछताछ की गई तो पता लगा कि एक व्यक्ति शहर के थाने में तैनात महिला सिपाही का पति है। पहले पुलिस पर उसे कार्रवाई से निकालने का दबाव बना पर जानकारी ऊपर तक पहुंच जाने की वजह से उसके खिलाफ रिपोर्ट लिख ली गई। हालांकि रात में ही उसे थाने से जमानत पर छोड़ दिया गया। सूत्रों के मुताबिक व्यक्ति रोज ही अड्डे पर सट्टा लगाने पहुंचता है। बृहस्पतिवार को भी वह अड्डे पर दांव खेलने पहुंचा था लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ गया।