फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   dead body of man taken out from the grave after 54 days police conducted the postmortem in Bareilly

Bareilly News: 54 दिन बाद कब्र से निकाला गया युवक का शव, पुलिस ने दूसरी बार कराया पोस्टमॉर्टम

Wed, 16 Jul 2025 11:59 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 16 Jul 2025 11:59 AM IST
विज्ञापन
dead body of man taken out from the grave after 54 days police conducted the postmortem in Bareilly
साबिर खान - फोटो : अमर उजाला

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के कंजादासपुर के कब्रिस्तान से साबिर खान उर्फ छोटे नाम के युवक का शव 54 दिन बाद कब्र से निकलवाया गया। हत्या के आरोप में भोजीपुरा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। दूसरी बार कराए गए पोस्टमॉर्टम में भी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई।

विज्ञापन


साबिर खान 22 मई को घर से खेत की ओर निकले थे, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटे। रात आठ बजे पड़ोसी ने बताया कि उन्होंने साबिर को जहर खाने की हालत में देखा। खुद ही एंबुलेंस बुलाकर मिनी बाइपास के अस्पताल ले गए वहां डॉक्टरों ने साबिर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पहले भी कराया गया था पोस्टमॉर्टम 
साबिर का निकाह डेढ़ साल पहले हुआ था। उनकी पत्नी व परिवार ने मौत की वजह को लेकर संदेह जताया। बताते हैं कि तब पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया लेकिन मौत की वजह पता नहीं चल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने उस वक्त शव को दफन कर दिया था। इस दौरान परिजनों को साबिर से बातचीत की एक कॉल रिकार्डिंग मिली। इसमें उसके ममेरे भाई के साथ ही कई महिलाओं की आवाज आ रही थी।

परिजनों ने दर्ज कराया था मुकदमा 
परिजनों ने भोजीपुरा थाने में मामला दर्ज कराया। आरोप लगाया कि गांव की एक युवती से साबिर की दोस्ती थी। शक जताया कि शादी के बाद वह लड़की साबिर से मिलने आई थी, शायद इसी वजह से किसी ने साबिर की हत्या कर दी हो।

मामले में भोजीपुरा थाना पुलिस ने डीएम से अनुमति मांगी। फिर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र खोदी गई। इसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। इस बार शव दबे करीब 54 दिन हो चुके थे तो कोई वजह फिर पता नहीं लग सकी। सिर की हड्डी को जांच के लिए भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed