फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The body of the missing farmer was found in the field in the morning, murder suspected

Bareilly News: लापता किसान का शव सुबह खेत में मिला, हत्या की आशंका

Fri, 28 Mar 2025 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
The body of the missing farmer was found in the field in the morning, murder suspected
मृतक का फाइल फोटो
कुआंडांडा/ भुता। क्षेत्र के गांव कंजा चकरपुर में एक किसान का गेहूं के खेत में शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

परिजन व ग्रामीणों ने रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताई है। हालांकि युवक का शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। कुआंडांडा क्षेत्र के गांव कंजा चकरपुर गांव के किसान मुनेंद्र बुधवार शाम चार बजे खेत देखने को कहकर घर से गए थे। देर रात तक नहीं आए तो परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के गेहूं के खेत में मुनेंद्र (30) का शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंचे परिजन मुनेंद्र का शव देखकर रो पड़े।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक भारत सिंह व चौकी इंचार्ज अंकित तोमर ने पहुंचकर जांच की। फॉरेंसिक टीम ने पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन हत्या की आशंका जाता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार बेटियों की सिर से उठा पिता का साया : इससे चार बेटियों की सिर से पिता का साया उठ गया। मृतक की पत्नी प्रीति का रो-रो कर हाल-बेहाल था। थाना प्रभारी निरीक्षक भारत सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा कि मृत्यु कैसे हुई है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed