फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The body of a young man was found in a water-filled plot

Bareilly News: पानी भरे प्लॉट में मिला युवक का शव

Wed, 07 Aug 2024 06:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 07 Aug 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found in a water-filled plot
भुता। पेट्रोल पंप पर सेल्समैन कुआंडांडा निवासी जितेंद्र सिंह का शव मंगलवार सुबह गांव कंजा के समीप सड़क किनारे पानी भरे प्लाॅट में मिला। शव पर चोट के भी निशान हैं। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। वहीं, पुलिस इसे हादसा मान रही है। सीओ फरीदपुर गौरव सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

जितेंद्र सिंह (26) बीसलपुर के गांव मोहम्मदपुर भजा के पास स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का काम करते थे। वह सोमवार सुबह 10 बजे ड्यूटी पर गए थे, इसके बाद लौटकर नहीं आए। पिता वीरेश सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप पर कॉल करने पर पता चला कि वह शाम छह बजे ड्यूटी पूरी करके मैनेजर के साथ घर के लिए निकल गए थे।
विज्ञापन

मैनेजर से बात करने पर उसने बताया कि वह अठायन शराब भट्टी पर रात करीब 10 बजे जितेंद्र को शराब पीता छोड़कर घर चला आया। मैनेजर से ज्यादा जानकारी करनी चाही तो उसने अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया। इसके बाद परिजन जितेंद्र की खोजबीन में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात 12 बजे चौकी इंचार्ज कुआंडांडा को सूचना दी गई। आरोप है कि पुलिस ने भी तवज्जो नहीं दी। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने बीसलपुर-फरीदपुर मार्ग पर कंजा गांव के पास सड़क किनारे पानी भरे प्लाॅट में शव देखा। सूचना पर जितेंद्र के परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने शव की शिनाख्त की। कुछ दूरी पर ही बाइक पड़ी मिली।

पिता ने बताया कि जितेंद्र के नाक-मुंह से खून निकल रहा था। शरीर पर चोट के निशान थे। पिता ने हत्या की आशंका जताई है। थाना अध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि अभी किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। जितेंद्र शादीशुदा थे। उनका एक साल का बेटा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed