{"_id":"6aa6355dbf1fd40cdd04bc84","slug":"routes-of-14-trains-passing-through-bareilly-diverted-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ स्टेशन पर ब्लॉक: बरेली होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित, दो दिन रहेगी ये व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ स्टेशन पर ब्लॉक: बरेली होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित, दो दिन रहेगी ये व्यवस्था
Sun, 13 Sep 2026 11:02 AM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:02 AM IST
सार
उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर 14 और 15 सितंबर को कॉनकोर्स निर्माण के लिए ब्लॉक रहेगा। इस दौरान बरेली होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनों का मार्ग बदला जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि ये ट्रेनें आलमनगर, ट्रांसपोर्टनगर और उतरेटिया के रास्ते चलेंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर कॉनकोर्स निर्माण के लिए दो दिन का ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान 14 और 15 सितंबर को बरेली होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 14 और 15 सितंबर को 15075 शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस, 15073 सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस, 15074 टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस और 15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आलमनगर, ट्रांसपोर्टनगर, उतरेटिया के रास्ते चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
14 सितंबर को 14523 बरौनी-अंबाला एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग उतरेटिया, ट्रांसपोर्टनगर, आलमनगर के रास्ते, 15 सितंबर को 14524 अंबाला-बरौनी एक्सप्रेस आलमनगर, ट्रांसपोर्टनगर, उतरेटिया के रास्ते, 14 व 15 सितंबर को 15127 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग उतरेटिया, ट्रांसपोर्टनगर, आलमनगर के रास्ते, 15128 नई दिल्ली-वाराणसी एक्सप्रेस, 15119 वाराणसी-देहरादून एक्सप्रेस और 15120 देहरादून-बनारस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आलमनगर, ट्रांसपोर्टनगर, उतरेटिया के रास्ते चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
14 सितंबर को 15636 गुवाहाटी एक्सप्रेस, 14 व 15 सितंबर को 12555 गोरखपुर-बठिंडा एक्सप्रेस और 14 सितंबर को 19410 गोरखपुर-साबरमती एक्सप्रेस, 14 व 15 सितंबर को 12595 गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस का संचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।