{"_id":"68224696e8cfb6a7290669da","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-floating-in-the-bahgul-river-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-104539-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बहगुल नदी में उतराता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बहगुल नदी में उतराता मिला युवक का शव
विज्ञापन
नवाबगंज। थाना क्षेत्र के खिल्चीपुर गांव के पास बह रही बहगुल नदी में एक युवक का शव नदी में उतराता मिला। शव को पानी में देख क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को नदी से निकालकर स्थानीय लोगों से पहचान कराई, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
सोमवार सुबह खिल्चीपुर गांव के ग्रामीण पशुओं का चारा लेने जंगल की ओर जा रहे थे। इसी बीच उनकी नजर बहगुल नदी में एक 30 वर्षीय युवक के शव पर पड़ी, जो नदी के पानी में उतरा रहा था। यह देख ग्रामीणों ने सूचना गांव वालों को दी। सूचना पर कोतवाल राहुल सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शव को पानी से निकालकर स्थानीय लोगों से पहचान कराई, । लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। युवक के हाथ में कलावा, शरीर पर बनियान और नेकर पहने हुए था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्रामीण आशंका जता रहे हैं कि कोई पशुओं को नहलाने के लिए लाया होगा। पैर फिसल गया होगा, जो गहरे पानी में चला गया होगा। संवाद