{"_id":"596284344f1c1bc84d8b4631","slug":"the-body-of-a-young-man-placed-on-bareilly-badaun-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव बरेली-बदायूं मार्ग पर रखकर चक्का जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का शव बरेली-बदायूं मार्ग पर रखकर चक्का जाम
भमोरा।
Updated Mon, 10 Jul 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
बरेली।
- फोटो : बरेली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली-बदायूं मार्ग पर चार दिन पहले रोडवेज बस की चपेट में आकर घायल हुए युवक की मौत के बाद भड़के गांव के लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। कछला में जलाभिषेक के लिए जल लेने निकले कांवड़ियों ने भी ग्रामीणों का समर्थन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों का आरोप था कि युवक की मौत के लिए जिम्मेदार रोडवेज बस को थाने की पुलिस ने सेटिंग करके छोड़ दिया। कांवड़ियों के जाम में शामिल होने के बाद पुलिस के हाथ पांव फूल गए। तीन थानों के पुलिसबल ने लोगों को समझाने की कोशिश शुरू की, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। रात करीब साढ़े नौ बजे सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने जाम लगा रहे लोगाें को समझाया जिसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया।
बीती 5 जुलाई को गांव हिम्मतपुर ताहरपुर थाना निवासी राकेश पुत्र नेमचन्द्र भमोरा बाजार से पकौड़ी बेच कर ठेले से घर जा रहा था। बरेली बदायूं मार्ग पर नितोई के पास देवस्थान पर बरेली से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आकर राकेश घायल हो गए थे। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लिया था। एक निजी अस्पताल में राकेश ने इलाज के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया।
आरोप कि रुपया लेकर बस छोड़ी
गुस्साये गांव के लोगों ने हाईवे पर शव रखकर करीब 7 बजे जाम लगा दिया। भमोरा पुलिस ने जाम खोलने की अपील की, लेकिन गांव के लोगों ने पुुलिस प्रशासन मुर्दाबाद व एसओ भमोरा पर पैसा लेकर बस छोड़ देने का आरोप लगाते हुऐ डीएम व एसएसपी को मौके पर बुलाने की बात कहकर जाम खोलने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
लगा हाईवे पर जाम
कुछ देर में हाईवे पर लंबा जाम लग गया। वहीं कछला के लिए रवाना हुए डाक कांवड़िये भी वहां पहुंचे। पूरी बात पता चलने के बाद वह भी गांव के लोगों के साथ हाईवे पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने पीछे से आ रहे कांवड़ियों को आंवला होकर बदायूं के लिए निकाल दिया।
सांसद का आश्वासन करवाएंगे जांच
रात करीब साढ़े नौ बजे सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने ग्रामीणों से बातचीत की, उन्हें पूरे मामले की जांच का आश्वासन देते हुए जाम खोलने के कहा। ग्रामीणों ने सांसद की बात मानते हुए करीब दो घंटे बात जाम खोल दिया।