{"_id":"67e474871593bc13240e9854","slug":"the-body-of-a-pharmacy-employee-was-found-hanging-bareilly-news-c-4-lko1064-606939-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दवाखाने के कर्मचारी का शव फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दवाखाने के कर्मचारी का शव फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन
बरेली। शहर की प्रतिष्ठित हकीम फर्म दवाखाने के कर्मचारी अरविंद सक्सेना का शव उनके गणेश नगर स्थित आवास पर फंदे पर लटका मिला। उनके परिवार के लोग पड़ोसियों से मुकदमेबाजी के बाद से भागे हुए हैं। समधी ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
सुभाषनगर थाने के मोहल्ला गणेशनगर में अरविंद कुमार सक्सेना (52) अपने घर में अकेले रह रहे थे। बुधवार दोपहर पड़ोसियों ने उनके घर का दरवाजा खुला देखा तो अंदर चले गए।
वहां आंगन के जाल से कपड़े के सहारे फंदे पर अरविंद का शव लटक रहा था। पड़ोसियों ने इसकी सूचना अरविंद के बेटा-बहू को दी तो वह अपने घर पहुंच गए। सूचना मिलने पर सुभाषनगर थाना पुलिस भी मौके पर जा पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
समधी ने बताया कि अरविंद बड़ा बाजार स्थित एक हकीम की दुकान पर काम करते थे। इस महीने के शुरू में पड़ोसियों से अरविंद के परिवार का विवाद और मारपीट हो गई थी।
दोनों पक्षों ने एकदूसरे के खिलाफ तहरीर दी थीं। इनमें पड़ोसियों ने जुगाड़ भिड़ाकर अरविंद के परिजनों पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पुलिस उनके घर दबिश देने लगी तो परिवार के लोग रिश्तेदारियों में भाग गए।
उन्होंने शक जताया कि अरविंद ही घर पर अकेले थे, उनको फंदे पर लटकाकर हत्या की गई है। शाम को पोस्टमार्टम में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो