{"_id":"689511ae661ff168d309f66e","slug":"the-body-of-a-laborer-was-found-hanging-from-a-tree-in-the-field-murder-alleged-bareilly-news-c-181-1-sbly1012-103078-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खेत में पेड़ से फंदे पर लटका मिला मजदूर का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खेत में पेड़ से फंदे पर लटका मिला मजदूर का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
प्रशासन की अनदेखी, नाबालिग भरते हैं सड़कों पर फर्राटा,बढ़ रहे हैं,हादसे
हाफिजगंज/रिठौरा। थाना हाफिजगंज के गांव कुंवरपुर बंजरिया में बृहस्पतिवार की सुबह खेत पर गए विनोद कश्यप (40) का शव पेड़ से फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने गांव के ही लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर आई पुलिस ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की है।
ग्रामीणों के अनुसार थाना हाफिजगंज के गांव कुंवरपुर बंजरिया का विनोद कश्यप खेती-बाड़ी के साथ मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। खेत में विनोद ने पापुलर की कई पौध लगा रखी है। गांव का ही एक व्यक्ति आए दिन पौधे तोड़ देता था। एक दिन विनोद उसे पेड़ तोड़ते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया और पिटाई कर दी। हालांकि गांव में पंचायत के बाद मामला रफा-दफा कर दिया गया। हालांकि इस मामले को लेकर उक्त लोग विनोद से रंजिश मानने लगे।
बृहस्पतिवार दोपहर ग्रामीण जब खेत पर पहुंचे तो वहां पेड़ से फंदे पर विनोद का शव लटकता दिखा। जैसे ही यह खबर विनोद के घरवालों को पता चली तो मातम पसर गया। सूचना पर थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह, एसआई प्रमोद कुमार मय फोर्स के साथ पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने दूसरे पक्ष पर विनोद की हत्या करने का आरोप लगाया है। हाफिजगंज थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। विनोद के परिवार में पत्नी सुनीता, तीन बेटे, दो बेटियों के अलावा पिता लोचन कश्यप और मां लौंगश्री हैं, जिनका रो-रोकर हाल बेहाल है। संवाद