{"_id":"689906fa831bb2b8e1099bde","slug":"the-body-of-a-drowned-youth-was-found-in-the-pilkhar-riverthe-body-of-a-drowned-youth-was-found-in-the-pilkhar-river-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-2310-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पीलाखार नदी में डूबे युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पीलाखार नदी में डूबे युवक का शव मिला
विज्ञापन
मीरगंज। सिंधौली की गौंटिया गांव के पास पीलाखार नदी में डूबे युवक के शव को 24 बाद खोज लिया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन शनिवार को 26 वर्षीय दुर्गा प्रसाद शाम चार बजे नदी की ओर गया। यहां फिसलकर नदी में गिर गया। उसे देख ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे। रविवार सुबह एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। नदी में घंटों कड़ी मशक्कत के बाद शाम चार बजे दुर्गा प्रसाद के शव को खोज निकाला। उनका शव मिलने से घर में मातम पसर गया। उनकी मां सोमवती, पत्नी कुंती, पिता खेमकरन एवं रक्षाबंधन पर आई बहनों का रो-रोकर हाल बेहाल रहा।
ग्रामीणों ने बताया कि दुर्गा प्रसाद चार भाइयों और छह बहनों में दूसरे नंबर का था। उसके बड़े भाई जयराम की 12 वर्ष पूर्व हादसे में मौत हो चुकी है। दुर्गा प्रसाद ही मेहनत मजदूरी करके चलाता था। शव मिलने की सूचना पर राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची और रिपोर्ट तहसीलदार को सौंपी गई है। थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
--
नाले में मिला अज्ञात का शव
भमोरा। बरेली-बदायूं रोड स्थित ग्राम देवचरा में रविवार को एक अज्ञात का शव पड़ा मिला। सूचना पर आई पुलिस ने उसकी शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। नाले के सामने बनी लकड़ी की टाल के मालिक जीयूनिस ने बताया कि वह यहां सुबह पहुंचे तो देखा कि शीशम के पेड़ के नीचे यह व्यक्ति बैठा हुआ है, जो शराब के नशे में था। इसके बाद वह बरेली चला गया। उसके कुछ देर बाद पहुंचे तो पता चला इसकी मृत्यु हो चुकी है। हलका दरोगा ब्रह्म प्रकाश गौतम ने बताया कि पहचान करने का प्रयास किया गया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। संवाद