{"_id":"d302aecc9583c3fa8231bf0d4dd6dc96","slug":"the-blood-donation-army-troops-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के जवानों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के जवानों ने किया रक्तदान
बरेली
Updated Mon, 11 Jan 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
बरेली। सेना ने सामाजिक सरोकार की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए बरेली आईएमए को 102 यूनिट रक्त मुहैया कराया। इसके लिए रविवार को सेना दिवस के उपलक्ष्य में कैंट स्थित मिलेट्री हॉस्पिटल में कैंप लगाया गया। इसमें उत्तर भारत एरिया मुख्यालय से जुड़ीं विभिन्न यूनिटों के जवानों और अफसरों ने रक्तदान किया।
उत्तर भारत एरिया मुख्यालय में एमजी (मेडिकल) मेजर जनरल डीएस भाकुनी ने फीता काटकर सुबह रक्तदान कैंप का उद्घाटन किया। आईएमए हाल के ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ. अंजू उप्पल और मिलेट्री हॉस्पिटल में पैथोलॉजी डिपार्टमेंट की हेड लेफ्टिनेंट कर्नल मीना कश्यप के संयुक्त निर्देशन में जवानों ने रक्तदान किया। इस मौके पर मिलेट्री हॉस्पिटल के कमांडेंट ब्रिगेडियर संजय कपूर ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। कैप्टन तरुण सिंह, मेजर राहुल गुप्ता ने भी रक्तदान किया। कैंप में हॉस्पिटल के क्वार्टर मास्टर मेजर नारायण उबाणे भी मौजूद रहे।
बरेली का मिलिट्री हॉस्पिटल सर्वश्रेष्ठ
बरेली मिलिट्री हॉस्पिटल को आर्मी सेंट्रल कमांड की ओर से बेस्ट जोनल हॉस्पिटल के रूप में चुना गया है। यह चयन सेंट्रल कमांड एरिया में आने वाले तीन राज्य उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के 20 हॉस्पिटलों में से हुआ है। इसके लिए कमांड मुख्यालय की ओर से पिछले दिनों आई टीम ने हॉस्पिटल में संसाधनों और मरीजों के लिए सेवाओं के स्तर पर मूल्यांकन किया था। फाइनल में बरेली के अलावा देहरादून और इलाहाबाद मिलेस्ट्री हॉस्पिटल को चुना गया और इनमें से बेस्ट बरेली को माना गया। अवार्ड हासिल करने के लिए 15 जनवरी को आर्मी डे पर हॉस्पिटल के कमांडेंट ब्रिगेडियर संजय कपूर को लखनऊ बुलाया गया है।