फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The block slowed down trains, and the Amarnath Express arrived six hours late.

Bareilly News: ब्लॉक से ट्रेनों की रफ्तार थमी, अमरनाथ एक्सप्रेस छह घंटे देरी से आई

Sun, 07 Jun 2026 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 07 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
The block slowed down trains, and the Amarnath Express arrived six hours late.
बरेली। ब्लॉक के कारण शनिवार को 15 से अधिक ट्रेनें घंटों देरी से बरेली आईं। 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस सर्वाधिक छह घंटे की देरी से आई। बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, राज्यरानी, त्रिवेणी और नौचंदी एक्सप्रेस समेत 15 अन्य गाड़ियां भी एक से चार घंटे तक विलंब से चलीं। अधिकारियों ने बताया कि मुरादाबाद मंडल में इंजीनियरिंग काम के चलते ब्लॉक लिया गया था। इस कारण ट्रेनों को रास्ते में रोककर चलाया गया। ब्लॉक खत्म होने के बाद भी परिचालन सामान्य होने में समय लगा।
विज्ञापन


ट्रेनों की लेटलतीफी से प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। गर्मी और उमस के बीच यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा। इससे कई यात्रियों की कनेक्टिंग ट्रेनें भी छूट गईं। रेलवे ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा कि सुरक्षा के लिहाज से ब्लॉक आवश्यक था। रेल प्रशासन ने रविवार तक ट्रेनों का संचालन सामान्य होने की उम्मीद जताई है। लोगों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

रामनगर-कोलकाता ट्रेन का प्रस्ताव बोर्ड को भेजा
बरेली। उत्तराखंड के रामनगर और पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बीच नई ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। इज्जतनगर की मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा के अनुमोदन के बाद यह प्रस्ताव भेजा गया। प्रस्ताव के मुताबिक, यह ट्रेन रामनगर से प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को रवाना होगी। वापसी में कोलकाता से बृहस्पतिवार और रविवार को संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्तावित मार्ग में इज्जतनगर, बरेली सिटी, पीलीभीत, मैलानी, गोंडा, छपरा, पटना और आसनसोल जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन शामिल हैं। यह ट्रेन उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच रेल संपर्क को मजबूत करेगी। वर्तमान में रामनगर से कोलकाता के लिए सीधी रेल सेवा उपलब्ध नहीं है। नई ट्रेन शुरू होने पर यात्रा अधिक सुगम और समय बचाने वाली होगी। बोर्ड की स्वीकृति के बाद ट्रेन की समय-सारिणी, संख्या और ठहरावों की औपचारिक घोषणा की जाएगी। यह नई सेवा रामनगर और आसपास के क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed