फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The big city in welcoming ministers

मंत्रियों के स्वागत में उमड़ा शहर

Sat, 25 Mar 2017 01:47 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sat, 25 Mar 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
The big city in welcoming ministers
The big city in welcoming ministers - फोटो : बरेली, अमर उजाला
नई सरकार में कैबिनेट मंत्री बनकर पहली बार बरेली आए  वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल और सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह के स्वागत को शहर उमड़ पड़ा। इस दौरान जगह जगह जाम लगा। फतेहगंज पूर्वी सीमा पर  दोनों कैबिनेट मंत्रियों का भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह राठौर और शहर में प्रवेश करते ही महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया की टीम की अगुवाई में संगठन पदाधिकारी और विधायकों ने स्वागत किया। दोनों मंत्रियों का शहर के अंदर छह घंटे तक पुष्प वर्षा से स्वागत होता रहा। मंत्रियों ने चुनाव में भाजपा को दिए गए समर्थन के लिए धन्यवाद दिया । उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता जुलूस में लगातार मोदी - योगी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। 
विज्ञापन

फरीदपुर में विधायक डा. श्याम बिहारी लाल ने और बिथरी विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू ने अपने विधानसभा क्षेत्र में समर्थकों के साथ दोनों कैबिनेट मंत्रियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। सेटेलाइट पर भाजपा समर्थकों ने ढोल नगाड़ों और नारों के साथ पुष्प वर्षा की। इन्वर्टिस पर छात्र-छात्राओं का अभिवादन स्वीकार किया। विधायक डीसी वर्मा, छत्रपाल गंगवार, केसर सिंह ने भी फूल मालाएं पहनाईं। लंबे काफिले में दोनों मंत्री खुले वाहन में कार्यकर्ताओं और लोगों का अभिवादन स्वागत करते रहे। नरियावल से सेटेलाइट तक यातायात प्रभावित हो गया। उसके बाद शहर में घुसते ही जाम की स्थिति बदतर हो गई। पुलिस ने पहले से ही शहामतगंज सब्जी के सामने लगने वाले फल, ठेलों को हटवा दिया था। काफिला शहामतगंज, पीलीकोठी, साहू रामस्वरूप कालेज, मठ चौकी, सराफा बाजार, कुतुबखाना, जिला अस्पताल, नावल्टी, पटेल चौक होते हुए कालीबाड़ी देर शाम आया।  माहेश्वरी सभा के पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। शिवकुमार माहेश्वरी, सुनील वियाणी, अजय कुमार, आदि शामिल रहे। खटिक सभा से ऋषिपाल पहाड़िया, बाल्मीकि अंबेडकर सभा से राजा बाल्मीकि, आरके राजन आदि ने स्वागत किया। 
विज्ञापन

इंटरनेशनल सिटी पर आतिशबाजी
बरेली। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित इंटरनेशनल सिटी कालोनी द्वार पर नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल और धर्मपाल सिंह का आतिशबाजी और पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। स्वागतकर्ताओं ने गुलाब उड़ाकर होली जैसा माहौल बनाया। कंपीटेंट इंटरनेशनल सिटी ग्रुप प्रमुख राजू खंडेलवाल, रजत शर्मा, विपिन अग्रवाल तथा उमेश गुप्ता, सुनील कुमार, रोहित खंडेलवाल, वैभव शर्मा, विनोद कुमार आदि ने माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इन्होंने भी किया स्वागत
राजबहादुर सक्सेना,  सुरेश राठौर, संजीव शर्मा, अंकित शुक्ला,  रामगोपाल मिश्रा, मेघनाद कठेरिया, राजू उपाध्याय, रोहित राजपूत, महाराज सिंह, केके गौतम, पवन जयसवाल, हर्षवर्धन आर्या, दुर्विजय सिंह शाक्य, रितेश पाठक, चंद्रपाल गुप्ता, मनोज यादव, आदेश प्रताप सिंह, वीरेंद्र गंगवार वीरू, मोहित उपाध्याय, प्रमोद राठौर, यतिन भाटिया, पुष्पेंदू शर्मा, प्रभु दयाल लोधी, सूर्यकांत मौर्य, शालिनी जौहरी, देवेंद्र जोशी, संदीप अग्रवाल आदि शामिल रहे।  

मेरी जीत कार्यकर्ताओं की जीत: राजेश
वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने स्वागत समारोह के दौरान मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि उनकी जीत प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता की जीत है। जनता ने भाजपा पर विश्वास व्यक्त करते हुए प्रचंड बहुमत की सरकार बनाई है। इसमें जनता की हर आकांक्षा पूरी होगी। कानून का राज स्थापित होगा। उत्तर प्रदेश चहुंमुखी विकास करते हुए उत्तम प्रदेश बनेगा। बरेली का विकास प्लानिंग बनाकर जनता की अपेक्षानुरूप कराया जाएगा।


बिना भेदभाव सबका विकास: धर्मपाल
सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि बगैर किसी भेदभाव के विकास कार्य होंगे। इसमें किसी जाति या धर्म की प्राथमिकता नहीं होगी। लोगों को भयमुक्त रखने के लिए पुलिस का अभियान जारी रहेगा। भाजपा सरकार की प्राथमिकता है कि इंसाफ और कानून का राज स्थापित, तभी राम राज्य का सपना साकार होगा। प्रदेश में अब कल्याणकारी राज्य की स्थापना हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed