फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The Bar's indefinite strike was postponed after a meeting with the District Judge.

Bareilly News: जिला जज के साथ बैठक के बाद बार की बेमियादी हड़ताल स्थगित

Fri, 28 Nov 2025 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
The Bar's indefinite strike was postponed after a meeting with the District Judge.
बरेली। जिला जज प्रदीप कुमार सिंह के साथ बैठक के बाद बरेली बार एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार दोपहर बेमियादी हड़ताल को स्थगित कर दिया। पदाधिकारियों ने कोतवाली पुलिस को अधिवक्ता शकील हुसैन पर हमला करने के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एक दिसंबर तक का समय दिया है। ऐसा न होने पर हड़ताल फिर शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

जजी परिसर में 18 नवंबर को अधिवक्ता शकील हुसैन पर सुभाषनगर थाना क्षेत्र के प्रगतिनगर निवासी आशीष सिंह ने अपने साथी अक्षय और अमन के साथ हमला कर उनको घायल कर दिया था। उनको बचाने पहुंचे अधिवक्ता बाबूराम को भी पीटा था। गला दबाने की कोशिश की और जातिसूचक शब्द कहे थे। कोतवाली पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन अगले ही दिन शकील हुसैन व तीन-चार अन्य अधिवक्ताओं के खिलाफ भी आशीष की ओर से भी रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इसके बाद अधिवक्ता आंदोलित थे। बैठक में बार अध्यक्ष मनोज कुमार हरित, सचिव दीपक पांडेय समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वकील पर हमले का एक आरोपी गिरफ्तार
बरेली। कोतवाली पुलिस ने अधिवक्ता शकील हुसैन पर हमले के आरोपी सुभाषनगर थाना क्षेत्र के प्रगतिनगर निवासी अमन को गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया। मुख्य आरोपी आशीष सिंह और एक अन्य अक्षय अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। बार एसोसिएशन सचिव दीपक पांडेय का कहना है कि तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो एक दिसंबर के बाद फिर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन शहर में रहेंगे हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति
बरेली। हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति जस्टिस अजय भनोट बृहस्पतिवार देर रात बरेली आए। वह शुक्रवार और शनिवार को बरेली में रहकर न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। न्यायालय परिसर का निरीक्षण करने के साथ वह बार पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। जस्टिस भनोट के निरीक्षण को लेकर बृहस्पतिवार को जजी परिसर में तैयारियां की जाती रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed