{"_id":"58235e174f1c1bf77eb39ac5","slug":"the-bank-will-open-today-will-little-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से खुलेंगे बैंक, मिलेंगे छोटे नोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से खुलेंगे बैंक, मिलेंगे छोटे नोट
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Thu, 10 Nov 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की सभी बैंकों में गुरुवार से पुराने 500 और 1000 के नोटों की जगह छोटे नोट दिए जाएंगे। प्रत्येक व्यक्ति को चार-चार हजार रुपये तक के नोट बदल सकता है। सुबह 10 बजे से काम शुरू होगा। लोगों से अनुरोध किया है कि वह सब्र रखें, क्योंकि नोट बदलने के लिए 30 दिसंबर तक का समय है। लोगों की सुविधा के लिए ज्यादातर बैंकों ने अतिरिक्त काउंटर भी खोलने का फैसला लिया है।
बैंक आफ बड़ौदा के डीजीएम एस आर सोलंकी ने बताया कि सीमित स्टाफ से ही अतिरिक्त काउंटर संचालित कराए जाएंगे। सभी ब्रांचों में नोट गिनने की मशीन उपलब्ध रहेगी। नोट एक्सचेंज के दौरान नकली पर विशेष नजर रहेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान कोई भी व्यक्ति अपने खातों में धनराशि जमा कर सकता है लेकिन कुछ दिनों तक लोन और अन्य बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगीं।
अतिरिक्त सुरक्षा मांगी
बैंकों में एक्सचेंज के दौैरान काउंटरों पर सुरक्षा व्यवस्था का अनुरोध सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनाती के लिए डीएम और एसएसपी से अनुरोध किया है। जिलेभर में 200 से अधिक शाखाएं है। इनमें से स्टेट बैंक, पीएनबी, पंजाब एंड सिंध बैंक, स्टेट बैंक आफ पटियाला तथा बैंक आफ बड़ौदा के कैश चेस्ट हैं। इनमें 50 और 100 के पर्याप्त नोट हैं।- ओपी वढ़ेरा, एलडीएम
विज्ञापन
शुक्रवार से एटीएम देगा 2000 के नए नोट
भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंक चेस्ट में बीस-बीस करोड़ रुपया आवंटित किया है। पहली खेप में दो-दो हजार वाले नोट गुरुवार तक पहुंचेंगे। नए नोट बैंक ग्राहकों तक 11 नवंबर से पहुंचाना शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही सभी बैंकों ने अपने एटीएम में सौ और पचास के नोट रखना शुरू कर दिये हैं लेकिन एटीएम शुक्रवार से काम करेंगे। पहली बार लोग 2000 के नोट से शुक्रवार को रूबरू होंगे। आरबीआई बरेली जिले में पहली खेप में सौ करोड़ रुपए के नोट भेज रहा है। प्रबंधन ने बैंक चेस्ट में आने वाली करेंसी के रखरखाव और वितरण आदि की व्यवस्थाआें को सुनिश्चित कर दिया है। जिससे कोई अफरा तफरी न हो। लखनऊ आरबीआई से आने वाली करेंसी की सुरक्षा व्यवस्था भी उपलब्ध करा दी है। वरिष्ठ बैंक अधिकारियों ने बताया कि अभी दो हजार नोट की करेंसी आ रही है इसके बाद पांच सौ का नोट आएगा। जिला बैंक एसोसिएशन के महासचिव दिनेश कुमार सक्सेना ने ग्राहकों से आग्रह किया है कि वे व्यवस्था बनाए रखें। बैंक स्टॉफ और प्रबंधन उनके नोट जमा भी करेगा और बदलेगा भी।