फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The audience's applause kept resonating on the beat of Kathak

कथक की ताल पर गूंजती रहीं दर्शकों की तालियां

Mon, 27 Dec 2021 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
The audience's applause kept resonating on the beat of Kathak
रिधिमा में कथक नृत्य की प्रस्तुति देते लखनऊ घराने के कलाकार।
एसआरएमएस रिद्धिमा में शास्त्रीय नृत्य के कलाकारों बांधा समां
विज्ञापन

बरेली। एसआरएमएस रिद्धिमा के उमंग कार्यक्रम में संगीतमयी शास्त्रीय नृत्य की शाम सजाई गई। इसमें लखनऊ घराने के कलाकारों ने अपनी पेशकश से समां बांध दिया। खास कर कथक नृत्य की एक-एक ताल पर दर्शकों ने बार बार तालियां बजा कर फनकारों को दाद दी। गुरु शिष्य की जुगलबंदी नृत्य ने तो लोगों के मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत रिद्धिमा के विद्यार्थियों ने राग यमन पर आधारित गणपति वंदना पर नृत्य पेश कर की। इसके बाद राग रूपक और शृंगार रस पर आधारित ठुमरी ‘निर्तत ढंग’ पर विद्यार्थियों ने नृत्य पेश कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। इस संगतमयी शाम में अगली शानदार प्रस्तुति तराना की रही। इसके बाद गुरुओं अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए भगवान शिव के अर्धनारीश्वर रूप को कथक के माध्यम से पेश किया। इसमें गुरु देव ज्योति नक्सर और रियाश्री चटर्जी ने रूपक ताल पर प्रस्तुति देते हुए दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान मोमिन खां मोमिन की गजल पर भी गुरु और शिष्या ने शानदार प्रस्तुति दी। फिर तराना पेश किया। इसके अलावा शिवांगी मिश्रा और शिवाशीष मिश्रा ने गणपति वंदना और गजल पेश की। इस मौके पर एसआरएमएस ट्रस्ट के चेयरमैन देव मूर्ति, आशा मूर्ति, ऋचा मूर्ति और शहर के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed