फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The atmosphere resonated with the chants of Bam-Bam Bhole

Bareilly News: बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा वातावरण

Tue, 05 Aug 2025 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
The atmosphere resonated with the chants of Bam-Bam Bhole
गांव बकेनिया में काबर लेकर लौटने के बाद हवन करते सुप्रसिद ज्योतिषाचार पंडित जगदीश मिश्रा
सिरौली/शाही/हाफिजगंज/सेंथल/बिशारतगंज। सावन माह के चौथे सोमवार को वर्षा के बीच शिवभक्तों की भीड़ शिवालयों के बाहर उमड़ी। कांवड़ियों का कस्बे में जगह-जगह स्वागत किया गया। सोमवार अलसुबह शिवभक्तों ने ढाहे वाले शिव धाम पहुंचकर जलाभिषेक किया। इस मौके पर आशीष कठेरिया, सोनी रस्तोगी, जग्गू भारद्वाज, लवी सक्सेना आदि मौजूद रहे। शाही में के सिद्ध बाबा मंदिर पर सोमवार सुबह हिंदू जागरण मंच के दर्जनों पदाधिकारियों ने कछला से गंगाजल लाकर शिव का जलाभिषेक किया। इनमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष सुशील शर्मा, राहुल शर्मा, नितिन गुप्ता, पप्पू शर्मा, लालता प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा स्थानीय कस्बा वासियों ने भी भगवान शिव का जलाभिषेक किया। हाफिजगंज क्षेत्र के गांव हरहरपुर मटकली, बकैंनिया, काशी धर्मपुर आदि जगहों पर शिवालयों के बाहर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शिवभक्तों ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना दिया। बकैनिया महादेव मंदिर में भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। शिव के भेष में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चे मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। बच्चों की भक्ति और उत्साह ने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। सेंथल में हर-हर महादेव के जयघोष के साथ हरिद्वार से जल लेकर लौटे कांवड़ियों के जत्थे का पुष्प वर्षा किया गया। महंत लेखराज मौर्य, कपूरी महंत सुनील कश्यप के नेतृत्व में 60 से अधिक कांवड़ियों ने शिवालयों में जलाभिषेक किया। बिशारतगंज में सावन के आखिरी सोमवार की सुबह तेज बारिश पर आस्था भारी पड़ी। कस्बा सहित इलाके के मंदिरों में भोले के भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा-अर्चना कर बाबा से विश्व कल्याण की कामना की
आंवला/शेरगढ़/शीशगढ़/नवाबगंज/मीरगंज/भोजीपुरा/क्योलड़िया। आंवला कस्बे के मोहल्ला कच्चा कटरा से भाजपा जिला महामंत्री रामनिवास मौर्य के नेतृत्व में कांवड़ियों ने सिद्धस्थली पुरैना धाम पर जलाभिषेक किया। इसके अलावा पुरैना तिराहे पर पुलिस की ओर से आयोजित भंडारे में शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शेरगढ़ व आसपास के गांवों में शाम तक शिवालयों में पूजा-अर्चना करने शिवभक्त पहुंचते रहे। शीशगढ़ में विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने गांव जियानगला, बल्ली , बीसलपुर, लखा समेत कई गांवों के कांवड़ियों पर पुष्पों की वर्षा की। नवाबगंज में सोमवार को कछला से महाकाल की पालकी के साथ गंगाजल लेकर पहुंचे शिव भक्तों का लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कस्बे के व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष लल्लू गुप्ता, कपूरी महंत महेंद्र राठौर, कैलाश गुप्ता प्रशांत सक्सेना, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. एके गंगवार,डॉ. मीनाक्षी गंगवार, प्रधान हर नरायन, महेंद्र गंगवार आदि मौजूद रहे। बाद में महाकाल की पालकी के साथ ईध जागीर के प्राचीन शिव मंदिर पर पहुंचकर जलाभिषेक किया। मीरगंज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शिवभक्तों ने पूजा-अर्चना की। कांवड़ लेकर आए शिवभक्तों का जादौपुर में समाजवादी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव दानिश सलमानी के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर दानिश सलमानी, मुन्ना सलमानी आदि मौजूद रहे। शिवभक्तों ने क्योलड़िया, भदपुरा, ठिरिया समेत अन्य जगहों के शिवालयों में जलाभिषेक किया। ठिरिया बन्नौजान में पूर्व प्रधान मोहम्मद फारूक ने अंग वस्त्र भेंट और फूल बरसाकर कांवड़ियों का स्वागत किया। इस दौरान मोहम्मद इरफान अंसारी, मोहम्मद जफर अंसारी, कबीर अहमद, रफीक अहमद, मोहम्मद वाहिद आदि मौजूद रहे। संवाद

गांव बकेनिया में काबर लेकर लौटने के बाद हवन करते सुप्रसिद ज्योतिषाचार पंडित जगदीश मिश्रा

गांव बकेनिया में काबर लेकर लौटने के बाद हवन करते सुप्रसिद ज्योतिषाचार पंडित जगदीश मिश्रा

गांव बकेनिया में काबर लेकर लौटने के बाद हवन करते सुप्रसिद ज्योतिषाचार पंडित जगदीश मिश्रा

गांव बकेनिया में काबर लेकर लौटने के बाद हवन करते सुप्रसिद ज्योतिषाचार पंडित जगदीश मिश्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed