फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The atmosphere is to go and ruin the party : Chaudhri

माहौल बिगाड़ना चाहती है भाजपा: चौधरी

Sat, 09 Jan 2016 12:59 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 09 Jan 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
The atmosphere is to go and ruin the party : Chaudhri
बरेली। सपा के प्रदेश प्रवक्ता और प्रदेश सरकार में राजनीतिक पेंशन विभाग के मंत्री राजेंद्र चौधरी ने भाजपा पर प्रदेश में सौहार्द का माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा के कुछ नेता दिसंबर तक राम मंदिर निर्माण की बात कहकर सांप्रदायिकता का माहौल बनाना चाहते हैं, लेकिन सपा की प्रदेश सरकार इनके मंसूबे कामयाब नहीं होने देगी।
विज्ञापन

बरेली पहुंचे चौधरी शुक्रवार को दोपहर यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए पत्थर पहुंचने के मामले में प्रदेश सरकार की चुप्पी पर बोले- अगर इन्होंने कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की तो कार्रवाई जरूर की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगी। बोले- सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने पहले भी ऐसे लोगों के मंसूबे पूरे नहीं होने दिए। आगे भी इन्हें मनमानी नहीं करने दी जाएगी। जिला पंचायत चुनाव में सपा पर सत्तापक्ष का दुरुपयोग करने और धनबल से अध्यक्ष की कुर्सियां हथियाने के विपक्षी दलों के आरोप पर सपा प्रवक्ता ने सफाई दी। कहा कि अगर ऐसा होता तो भाजपा और बसपा की एक भी सीट नहीं निकल पाती। उन्होंने कहा कि बसपा का कोई एजेंडा नहीं है। वह सिर्फ लूटखसोट के लिए सत्ता में बने रहना चाहती है। सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष जफर बेग, मेयर डॉ. आईएस तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह और सपा के जिला प्रवक्ता हरिशंकर यादव आदि ने राजेंद्र चौधरी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed