फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The approach road of the bridge was not built even after six months.

Bareilly News: छह माह बाद भी नहीं बना पुल का एप्रोच रोड

Thu, 27 Feb 2025 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The approach road of the bridge was not built even after six months.
शीशगढ़। कस्बापुर और पदमी गांव के पास किच्छा नदी की पुल पर एप्रोच रोड बनवाने के लिए किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

लगभग छह माह पूर्व कस्बापुर और पदमी गांव के पास किच्छा नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड बाढ़ में बह गई थी। रोड के बहने से क्षेत्र के दर्जनों गांवो के किसानों को 20 किलोमीटर मीटर अधिक की दूरी तय करके ब्लाॅक मुख्यालय जाना पड़ रहा है। यूपी बोर्ड के कुछ स्कूलों के परीक्षा केन्द्र भी शेरगढ़ व शीशगढ़ में बनाए गए हैं। इन केन्द्रों तक पहुंचने में छात्रों को भी अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। छह माह बीतने के बाद भी एप्रोच रोड नहीं बनी है। इसके अलावा छुट्टा पशु भी किसानों के लिए सिर दर्द बने हुए हैं। भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के बरेली मंडल के अध्यक्ष अवध गंगवार, जिलाध्यक्ष दुर्गेश मौर्य, राकेश कुमार, बसंत राम, चंद्र सेन पाल, रीत राम, सलीम, वीरेंद्र आदि किसानों मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम बहेड़ी को सौंपा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed