फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The anthem of freedom resonated in schools as well

Bareilly News: स्कूलों में भी गूंजा आजादी का तराना

Thu, 17 Aug 2023 02:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 17 Aug 2023 02:42 AM IST
विज्ञापन
The anthem of freedom resonated in schools as well
बरेली। सीबीएसई स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। शान से तिरंगा लहराया और राष्ट्रगान के साथ आजादी का उत्सव मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के बारे में बताया। मिष्ठान वितरित करके सभी को शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन

सेक्रेड हर्ट्स स्कूल में निदेशक निर्भय बेनीवाल ने तिरंगा फहराया। प्रधानाचार्य आशा कांडपाल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। सीएसए पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अर्चना जौहरी ने झंडा फहराया। सोबतीस पब्लिक स्कूल में तिरंगा फहराने के बाद चेयरमैन चरणपाल सोबती, बोर्ड के सीनियर मेंबर मंदीप सोबती और प्रधानाचार्य गुंजन साहनी ने गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम का आगाज किया। पद्मावती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट किया। तिरंगे को सलामी दी। चेयरमैैन पारुष अरोड़ा ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य ममता सक्सेना ने विद्यार्थियों को आजादी के लिए दिए गए बलिदानों के बारे में बताया।
विज्ञापन

क्रिएथिक्स पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद छात्र-छात्राओं को मिष्ठान वितरित किया गया। अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल और प्रधानाचार्य नीता रानी भार्गव मौजूद रहीं। जीआरएम स्कूल डोहरा रोड में निदेशक त्रिजित अग्रवाल और प्रधानाचार्य शील सक्सेना ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। माधव राव सिंधिया पब्लिक स्कूल में प्रबंधक सौरभ अग्रवाल ने तिरंगा फहराया। बीबीएल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक सर्वेश अग्रवाल और प्रधानाचार्य डॉ अल्पना जोशी ने झंडा फहराया और परिसर में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीके सिटी मांटेसरी स्कूल में पार्थ सत्यवती ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल मेंं प्रधानाचार्य शुभ्रा सक्सेना ने विद्यार्थियों को राष्ट्रवाद की जानकारी दी। कैंट रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय में प्रधानाचार्य शिवकुमार सिंह ने तिरंगा फहराया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। अंत में आरएस शर्मा ने सभी को धन्यवाद दिया। जिंगल बेल पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत गाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। निदेशक एश्वर्या पटेल और अक्षित बग्गा ने स्वतंत्रता दिवस का महत्व बताया। कैंब्रिज स्कूल में प्रधानाचार्य ने देशभक्ति की भावना के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
कांति कपूर बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अध्यक्ष डॉ. रश्मि शर्मा ने झंडा फहराया। प्रधानाचार्य अर्चना गहलोत ने सभी का आभार जताया। सरस्वती विद्या मंदिर बिहारीपुर व एसएसवी इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। विद्यालय के प्रबंधक साकेत सुधांशु शर्मा और अध्यक्ष अंजलि शर्मा ने वीर बलिदानियों के बारे में बताया। जयनारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. रविशरण सिंह चौहान, बरेली इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार शर्मा, इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य चमन जहां ने तिरंगा फहराया।

परिषदीय स्कूलों में मनाया स्वतंत्रता दिवस
फोटो
परिषदीय स्कूलों में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। शिक्षकों ने बच्चों को मेरी माटी मेरा देश अभियान की जानकारी दी। स्वतंत्रता के लिए प्राण न्योछावर करने वाले सेनानियों के बारे में बताया। प्राथमिक विद्यालय सूफीटोला, खुर्रम गौटिया, बौरैया, लखौरा, हजियापुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय आईवीआरआई, जसौली, सुभाषनगर समेत जिले के सभी स्कूलों में कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed