फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The amount defrauded from a retired scientist of IVRI was sent to 75 accounts

UP: 75 खातों में भेजी आईवीआरआई के सेवानिवृत्त वैज्ञानिक से ठगी की रकम, दक्षिण भारत के हैं अधिकांश बैंक खाते

Sun, 29 Jun 2025 03:53 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 29 Jun 2025 03:53 PM IST
सार

बरेली के आईवीआरआई के सेवानिवृत्त वैज्ञानिक से ठगी की रकम 75 खातों में भेजी गई थी। अधिकांश बैंक खाते दक्षिण भारत के हैं। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने सभी खातों को फ्रीज करा दिया है।

विज्ञापन
The amount defrauded from a retired scientist of IVRI was sent to 75 accounts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FREEPIK

विस्तार

आईवीआरआई के सेवानिवृत्त वैज्ञानिक को चार दिन डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगे गए 1.29 करोड़ रुपये देश के अलग-अलग हिस्सों में 75 बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए। साइबर थाना पुलिस ने इन सभी खातों को फ्रीज करा दिया है। हालांकि देरी होने से पूरी रकम वापसी मुश्किल लग रही है, जल्द ही रकम वापसी की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन


आईवीआरआई परिसर में रह रहे हाल ही में सेवानिवृत्त हुए पश्चिमी बंगाल के मूल निवासी वैज्ञानिक से सप्ताह भर में साइबर ठगों ने एक करोड़ 29 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत होने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


ठगी की रकम वापस दिलाने के लिए साइबर थाने की टीम लगातार ईमेल करके खातों को फ्रीज कराने में जुट गई। प्राथमिक जांच में पता लगा है कि ठगों ने पहले तीन खातों में यह रकम मंगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जिस दिन रुपये खाते में आते रहे, ठग उन्हें 73 अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करते गए। जिन बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर किए गए वह सभी बैंक खाते केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान और तमिलनाडु में संचालित है। 

पुलिस ने सभी खातों को फ्रीज करा दिया है। चूंकि रुपया अधिक खातों में ट्रांसफर किया गया है तो आशंका है कि डेबिट कार्ड व ऑनलाइन शॉपिंग के जरिये इस रकम को निकाल लिया हो।

सेवानिवृत्त वैज्ञानिक से ठगे गए रुपयों को 75 बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया है। ये बैंक खाते केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के हैं। सभी बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं। पुलिस अब ये पता लगाने में जुटी है कि कितनी रकम इन खातों में शेष बची है।- नीरज कुमार, इंस्पेक्टर, साइबर क्राइम थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed