{"_id":"69222a8b7bb686479b0fc7e0","slug":"the-allegation-of-beating-on-diwan-was-found-to-be-false-in-the-investigation-of-the-co-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-3346-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दीवान पर पीटने का आरोप सीओ की जांच में निकला झूठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दीवान पर पीटने का आरोप सीओ की जांच में निकला झूठा
विज्ञापन
दुनका। शाही थाना क्षेत्र के गांव हल्दी कला के एक युवक ने शुक्रवार को चौकी हल्दी कला पर तैनात दीवान पर चौकी में बंद करके पीटकर सिर फोड़ने का आरोप लगाकर सीओ मीरगंज से शिकायत की थी। शनिवार को सीओ की जांच में यह आरोप झूठा निकला।
नरेश उर्फ मुनीश ने सीओ मीरगंज को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार शाम तीन बजे उसके गांव के अंतराम से कुछ कहासुनी हो गई थी। अंतराम ने पुलिस चौकी हल्दी कला में उसके खिलाफ एक तहरीर दी, तो वहां तैनात दीवान ने उसे चौकी में बंद करके बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। उसकी शिकायत को सीओ मीरगंज अजय कुमार ने घायल नरेश उर्फ मुनीश का सीएचसी में मेडिकल कराया। मामले की जांच की तो जानकारी मिली कि नरेश उर्फ मुनीश ने गांव के अंतराम के साथ मारपीट की। उसने मुकदमे से बचने के लिए सिर में खुद चोट मारकर दीवान पर पीटने का आरोप लगाकर झूठी शिकायत कर दी, जिसकी मेडिकल रिपोर्ट में भी डंडे की चोट नहीं आई।
सीओ ने बताया कि मामले की जांच गहराई से की तो पता चला कि युवक शराब का आदी है। आए दिन लोगों से झगड़ा करता है। पीड़ित अंतराम की तहरीर पर नरेश उर्फ मुनीश के खिलाफ थाना शाही में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। संवाद