फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The administration woke up to incidents of peeping into the women's hostel and inquired about the condition of the students.

Bareilly News: महिला छात्रावास में झांकने की घटनाओं पर जागा प्रशासन, छात्राओं से जाना हाल

Tue, 08 Sep 2026 02:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 08 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
The administration woke up to incidents of peeping into the women's hostel and inquired about the condition of the students.
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में मैत्रेयी महिला छात्रावास में छात्राओं के कमरे में झांकने की घटनाओं पर अब प्रशासन की नींद टूटी है। उच्चाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए सीडीओ देवयानी व एसपी साउथ अंशिका वर्मा को छात्रावास की स्थिति देखने के लिए कहा। सोमवार को दोनों महिला अधिकारियों ने छात्रावास पहुंचकर छात्राओं से घटना की जानकारी ली। सीसीटीवी आदि की भी जांच की। उधर, पुलिस आरोपी लड़के से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मैत्रेयी छात्रावास में 23 मई की रात 10:30 बजे एक लड़का छात्राओं के कमरे में झांकते हुए दिखा था। छात्राओं के अनुसार, मेस में काम करने वाले लड़के परिसर में ही सोते हैं। रात को पास के सरस्वती व गंगा ब्लॉक के किसी भी कमरे में ताक-झांक करते हैं।
विज्ञापन

छात्राओं ने इसका वीडियो भी बनाया था। इससे पहले भी तीन बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। तब पकड़े जाने के डर से लड़का यूनिवसिर्टी की दीवार फांदकर भाग निकला था। अमर उजाला ने मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद एसपी साउथ के साथ पहुंचकर छात्राओं से बात की। सुरक्षा प्रबंधन का भी जायजा लिया। - देवयानी, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed