फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The accused who dragged a home guard on the bonnet and drove the car for 5 kms has been arrested

Bareilly News: होमगार्ड को बोनट पर टांगकर पांच किमी कार दौड़ाने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 21 Jul 2025 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
The accused who dragged a home guard on the bonnet and drove the car for 5 kms has been arrested
बरेली। चौपुला चौराहे पर ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड अजीत कुमार को बोनट पर टांगकर पांच किमी कार दौड़ाने के आरोपी सुभाषनगर के करगैना निवासी दक्ष श्रीवास्तव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह रामपुर के जिला कोषागार में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पिछले वर्ष उसकी नियुक्ति मृतक आश्रित कोटे से हुई थी। टीएसआई गजेंद्र सिंह की ओर से आरोपी के खिलाफ कोतवाली में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, लापरवाही से वाहन चलाने और जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दक्ष के साथ कार में बैठे दूसरे साथी की पहचान शिवेंद्र यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शनिवार रात 11:30 बजे टीएसआई गजेंद्र सिंह के साथ होमगार्ड अजीत कुमार चौपुला पुल के पास ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान आई तेज रफ्तार कार ने रॉन्ग साइड से वन-वे रूट पर घुसने की कोशिश की। मार्ग से काफी संख्या में कांवड़िये भी गुजर रहे थे। होमगार्ड अजीत ने कार को रोकने की कोशिश की तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। जान बचाने के लिए अजीत कार के बोनट पर चढ़ गए। इसके बावजूद चालक ने कार को नहीं रोकी। होमगार्ड को बोनट पर टांगकर कार दौड़ाता रहा। उसने होमगार्ड को जान से मारने की धमकी भी दी। इसकी सूचना वायरलेस पर प्रसारित की गई तो पुलिस महकमे में खलबली मच गई।
विज्ञापन

रात में ही इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) के जरिये कार के नंबर को ट्रेस किया गया। इंस्पेक्टर कोतवाली अमित पांडेय ने बताया कि सुभाषनगर थाना क्षेत्र के करगैना में सावित्री स्कूल के पास रहने वाले आरोपी कार चालक दक्ष श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में सामने आया है कि घटना के दौरान आरोपी और उसके साथ कार में बैठा शिवेंद्र यादव दोनों नशे में थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास, शासकीय कार्य में बाधा और सार्वजनिक स्थान पर लापरवाही से वाहन चलाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। - आशुतोष शिवम, सीओ प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed